फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18 lakh 40 thousand rupees cheated from railway employee

Ambala News: रेलवेकर्मी से ठगे 18 लाख 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
18 lakh 40 thousand rupees cheated from railway employee
अंबाला। सुप्रीम कोर्ट के मामले का हवाला देकर रेलवे कर्मी के साथ 18 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। एसपी अंबाला को सौंपी शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रेलवे कर्मी महिला ने बताया कि वो गौंडा की रहने वाली है तथा डीआरएम कार्यालय में नौकरी करती है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में वो अंबाला छावनी की ट्रिब्यून कॉलोनी में रहती है। 23 जनवरी को दोपहर 2.42 बजे उसे एक फोन आया कि उसके आधार कार्ड से जुड़े सभी सिम कार्ड बंद कर दिएजाएंगे। इसके बाद उन्होंने फोन पर एक नंबर बटन दबाने को कहा वो बटन दबाते ही फोन किसी काल सेंटर पर जुड़ गया। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ एक एफआईआर मुंबई में दर्ज है क्योंकि उसके आधार कार्ड पर एक और नंबर पंजीकृत है। फिर उसका फोन मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उस पर मुझे वीडियो काल पर बात करने की जानकारी दी गई। इसके बाद वो अपने कमरे पर आ गई। वीडियो काल पर उसे बताया गया कि नरेश गोयल के मामले में 200 संदिग्ध पाए गए हैं और उनमें से एक वो भी है। स्काइप पर उसे मुंबई सीबीआई की वीडियो काल आई थी। इस दौरान उसे सुप्रीम कोर्ट का लिंक भेजा गया। जिसमें केस नंबर व अन्य जानकारी थी। उस पर उसका कस्टडी आदेश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्क्रीन शॉर्ट करके एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी करवाए गए और चेतावनी दी गई कि किसी को बताया तो उसे सात साल की जेल होगी। इसके बाद उसे कहा गया कि उसके पास जो भी पैसा है, उसका ऑडिट होगा। उसने 24 अप्रैल को 10 लाख और 25 अप्रैल को आठ लाख रुपये जोकि बैंक खाते थे वो ट्रांसफर हो गए। जब उससे दोबार चार लाख रुपये मांगे गए तो तब उसे धोखाधड़ी का शक हुआ।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed