{"_id":"64405337b1aef3c5510796be","slug":"175-lakh-cheated-by-posing-as-a-relative-on-the-phone-ambala-news-c-18-1-knl1025-96956-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फोन पर रिश्तेदार बन 1.75 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फोन पर रिश्तेदार बन 1.75 लाख ठगे
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा में फोन पर साइबर ठगी कर लाखों ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राजन कुमार निवासी गांव बराड़ा ने बताया कि बीती 24 जनवरी को उसके पास किसी का फोन आया। उसने कहा कि वह यूएसए से उसका रिश्तेदार बोल रहा है। उसने कहा कि उसका एक मित्र दिल्ली में रहता है और उसकी मां काफी बीमार है। उसने कहा कि उसके खाते में 12, 500 अमेरिकी डालर भेज रहा है। ये पैसे उसको दे देना।
पीड़ित उसकी बातों में आ गया, क्योंकि उसका रिश्तेदार यूएसए में रहता है। इसके बाद पीड़ित ने अपने बेटे पंकज के फोन से गूगल पे पर पैसे भेज दिए उसने सोचा कि पिता का कोई जानकार होगा। ऐसे में पंकज ने चार बार में उक्त व्यक्ति के पास लगभग एक लाख 75 हजार रुपये भेज दिए।
धोखे से हड़पे एक लाख 20 हजार, केस
अंबाला सिटी। कैथल के युवक से एक लाख 20 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी अंबाला को शिकायत देकर जांच की मांग की थी। इस मामले में थाना अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 21 मार्च को एसपी अंबाला को दी शिकायत में कैथल के वार्ड सात निवासी राहुल राणा ने बताया कि बराड़ा के सरकपुर निवासी सुरेश ने उसके साथ जालसाजी और धोखाधड़ी करके उसके साथ अलग-अलग तारीख में कुल एक लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी सुरेश से उसकी मुलाकात शहर के मानव चौक स्थित चंचल जॉब प्लेसमेंट ऑफिस में हुर्ह। पीड़ित जब रुपयों की मांग करता है तो वह उसे हर बार आगे की तारीख दे देता था। राहुल ने सुरेश के खिलाफ कैथल स्थित कलायत थाना में दी थी, लेकिन उसकी शिकायत को कलायत थाने से फरवरी में सेक्टर 8 चौकी नंबर 5 में स्थानांतरित कर दिया गया। संवाद