{"_id":"5bcb7eeebdec2269ad75342b","slug":"171540062958-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरे ट्राले व ट्रक में भिड़ंत, कार भी आई चपेट में, 6 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरे ट्राले व ट्रक में भिड़ंत, कार भी आई चपेट में, 6 जख्मी
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेत से भरे ट्राले और ट्रक में भिड़ंत, कार भी आई चपेट में, 6 जख्मी
फोटो नंबर :: 49, 50
हादसे के बाद सड़क पर फैला रेत, कार के परखच्चे उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। अंबाला-जगाधरी मार्ग पर स्थित दोसड़का के नजदीक टंगैल मोड़ पर जहां रेत से भरे ट्राले व ट्रक की भिड़ंत हो गई, वहीं इनकी चपेट में एक कार भी आ गई। हादसे में कार सवार चार लोग जख्मी हुए हैं, जबकि ट्रक व ट्राला चालक भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को एमएम अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी अनुसार रेत से भरा हुआ तेज रफ्तार ट्राला यमुनानगर की तरफ से आ रहा था। ट्राला चालक ने बिना कहीं देखे ट्राले को टंगैल मार्ग की तरफ मोड़ दिया। ट्राला चालक की लापरवाही के चलते अंबाला से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक सामने आए ट्राले में टक्कर दे मारी। हादसे में एक कार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों में से पंकज दानिश, गोल्डी व एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनते ही मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए, जिन्होंने ट्रक व ट्राले में फंसे चालकों को निकाला। कार सवार लोग अपनी बेटी के पास करवाचौथ त्यौहार के लिए उपहार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।