{"_id":"5bc8dfabbdec2269ba10bcba","slug":"171539891115-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया न्यायाधीश ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया न्यायाधीश ने
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायाधीश ने किया केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण
अंबाला सिटी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल ने केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों व बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद कैदियों व बंदियों के प्रार्थना पत्र भी लिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार में कैदियों के लिए स्थापित किए गए अस्पताल का भी निरीक्षण किया और कैदियों व बंदियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं संबंधी जानकारी ली तथा इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने महिला वार्ड में महिलाओं से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य न्याय दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता, जेल अधीक्षक लखबीर सिंह सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।