फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बोर्ड मीटिंग में उपाध्यक्ष गुस्साएं, सीईओ से बोले %आप वकील न बनें’

बोर्ड मीटिंग में उपाध्यक्ष गुस्साएं, सीईओ से बोले %आप वकील न बनें’

Thu, 18 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड मीटिंग में उपाध्यक्ष गुस्साएं, सीईओ से बोले %आप वकील न बनें’
बोर्ड मीटिंग में उपाध्यक्ष गुस्साए, सीईओ से बोले- आप वकील न बनें
विज्ञापन

फोटो नंबर : 12 व 13
मीटिंग में एजेंडे को लेकर बोर्ड उपाध्यक्ष व सीईओ में हुई नोकझोंक
पार्षद के विरोध जताने पर सदन में ही उपाध्यक्ष बवेजा व पार्षद तिवारी में तीखी नोंकझोक
विकास के 38 बिंदुओं को सदन में किया गया पारित
वार्ड सात के पार्षद सन्नी ने सीईओ पर धमकाने के आरोप लगाए, सीईओ ने नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कैंटोनमेंट बोर्ड की बुधवार सुबह हुई विशेष मीटिंग हंगामे की भेंट चढ़ गई। मीटिंग के आरंभ में ही बोर्ड उपाध्यक्ष अजय बवेजा और सीईओ वरुण कालिया के बीच तीखी नोकझोंक हुईं। पार्षद सुरेंद्र तिवारी भी इसमें शामिल हो गए जिसके बाद बवेजा और तिवारी ही सदन में आपस में बहस करने लगे। बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएस सिद्धू ने दोनों पक्षों को शांत किया जिसके बाद मीटिंग आगे बढ़ सकी। करीब दो घंटे तक चली मीटिंग में विकास के 38 मुद्दों को पारित किया गया। हालांकि इस दौरान कई मुद्दों पर उपाध्यक्ष बवेजा ने आरोप लगाए जिन पर जांच की मांग उठाई गई। इसके अलावा वार्ड नंबर सात के पार्षद सन्नी ने सीईओ पर उन्हें धमकाने के आरोप लगाए जिनको सीईओ ने सिरे से नकार दिया। मीटिंग में पार्षद लक्ष्मी देवी, आशिमा, राजू बाली, सुरेंद्र तिवारी, सन्नी व नीलम रानी मौजूद रहीं। मीटिंग में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने भी शिरकत की।
एजेंडा में बिंदु नंबर 34 पर हुई तीखी नोकझोंक
सदन की कार्रवाई जैसे ही आरंभ की गई तो एजेंडा को लेकर उपाध्यक्ष अजय बवेजा भड़क गए। उनका आरोप था कि एजेंडे में महत्वपूर्ण मुद्दे को अंत में रखा गया है ताकि उस पर सही तरीके से चर्चा न हो सके। उन्होंने कहा कि जानबूझकर महत्वपूर्ण मुद्दे को अंत में रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीईओ द्वारा जानबूझकर पार्षदों को गत दिनों सैन्य क्षेत्र में हुए लाइट एंड साउंड शो सारागड़ी के सही तरीके से न्योते नहीं दिए गए। पार्षद सिविलियन लोगों को इस कार्यक्रम तक में नहीं ला सके जबकि बोर्ड द्वारा इस कार्यक्रम पर साढ़े छह लाख रुपये का खर्च किया गया। उन्होंने कहा बिजली निगम ने लाखों की बिजली चोरी की है जबकि इस मुद्दे को भी दबाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर सीईओ कालिया ने जवाब दिया तो दोनों में बहस हो गई। सीईओ ने उपाध्यक्ष के लगाए आरोपों को नकारा और बचाव किया। इसी बीच उपाध्यक्ष ने सीईओ से तीखे अंदाज में कहा कि ‘आप वकील न बनें, सदन की बात सुनें’। दोनों में विवाद चल ही रहा था कि इसी बीच पार्षद सुरेंद्र तिवारी सीईओ के समर्थन में उतर आए और बोलने लगे कि इस मुद्दे पर बाद में चर्चा की जाए और सदन की कार्रवाई को चालू किया जाए। इसी बात को लेकर तिवारी और बवेजा की भी बहस हो गई। दोनों ने तीखे अंदाज एक-दूसरे से बात की तो ब्रिगेडियर एवं बोर्ड अध्यक्ष एसएस सिद्धू और मनोनीत सदस्य एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने उन्हें शांत किया। उन्होंने कहा कि सदन में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाए। कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सदस्य सदन में केवल अध्यक्ष को संबोधित करें।
विज्ञापन

लाखों के विकास कार्य एवं बजट को मिली मंजूरी
मीटिंग के दौरान 38 बिंदुओं को पारित किया गया जिसमें लाखों रुपये के विकास कार्य और बजट को मंजूरी दी गई। विभिन्न वार्डों में मरम्मत कार्य के अलावा अन्य विकास कार्य इसमें शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग का लगाया आरोप
उपाध्यक्ष बवेजा ने मीटिंग में विभिन्न कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर टाइलें, सड़कों आदि की हालत खस्ता है और बोर्ड अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अध्यक्ष से मांग की कि इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाए।
पार्षद सन्नी ने सीईओ पर लगाया आरोप
सदन में वार्ड नंबर सात के पार्षद सन्नी ने आरोप लगाया कि सीईओ वरुण कालिया ने उन्हें एजेंडे पर साइन करने के लिए धमकाया है। उनका आरोप था कि सीईओ ने गत दिनों उन्हें बुलाकर कहा कि वह साइन नहीं करेंगे तो उनके कार्यों को रोका जाएगा। इस पर तुरंत सीईओ ने आरोपों को नकारा, उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात पार्षद से नहीं हुई है।

इसी माह आरंभ हो सकता पंजोखरा रोड का निर्माण
बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएस सिद्धू ने सदन को बताया कि पंजोखरा रोड का निर्माण कार्य इसी माह आरंभ हो सकता है। कांट्रेक्ट अलॉट कर दिया गया है और वर्क परमिट भी जारी हो चुका है। यहां पर बढ़िया रोड के साथ-साथ फुटपाथ व स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। अध्यक्ष की इस घोषणा का सदन में सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed