{"_id":"5bc39385bdec2269bf7d687e","slug":"171539543941-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर जमकर हुई राहगिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर जमकर हुई राहगिरी
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीरी में हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर झूमे लोग
बच्चों और लोगों ने बैडमिंटन और मैराथन साइक्लिंग का उठाया लुत्फ
फोटो नंबर :: 07, 08, 09
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हर्बल पार्क के नजदीक आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में लोगों, बच्चों व पुलिसकर्मियों ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर मस्ती की। इस मौके पर बैडमिंटन व मैराथन साइक्लिंग में भी बच्चों व अन्य लोगों ने भाग लेकर लुत्फ उठाया। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों ने जुंबा खेल, भांगड़ा व रीमिक्स गीतों पर भी नाचते हुए मस्ती की। बच्चों ने डांस करके अपने आपको काफी उत्साहित महसूस किया। हरियाणवी गीत तेरी आंख्यां का यो काजल, देशी देशी न बोल्या कर, महीने भीतर बण जा गी तेरी सॉलेड बॉडी रे, पंजाबी गीतों व रिमिक्स गीतों पर लोगों व बच्चों ने नाचते हुए अपने आप को काफी आनंदित महसूस किया। पुलिस कर्मचारी भी इन गीतों पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे।
एसपी अशोक कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करने का काम किया जाता है। राहगीरी में लोगों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम महीने में दो बार दूसरे व चौथे रविवार को आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रात: काल में मनोरंजन के माध्यम से तनावमुक्त क्षण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर जहां लोग गीतों एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से अपने आपको काफी खुश महसूस करते हैं, वहीं फिटनेस के प्रति भी उन्हें यहां से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों एवं अधिकारियों को काफी फायदा मिला है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आह्वान किया कि वह राहगीरी के बारे में लोगों को जागरूक करें और अपने साथ अगली बार होने वाले कार्यक्रम में एक-एक साथी को जरूर लेकर आएं। डीएसपी सुल्तान सिंह ने कहा कि जिस प्रकार उम्मीद की किरण संस्था लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनका मनोरंजन करती है, उसी प्रकार सुबह के समय योग, फिटनेस आदि करके हम अपने शरीर को स्वस्थ व सुंदर बना सकते हैं। इस अवसर पर डीएसपी अजीत कुमार, एसएचओ महिला थाना सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर मुनीश कुमार, इंस्पेक्टर मेहर चंद, इंस्पेक्टर विजय कुमार मौजूद रहे।