{"_id":"615777878ebc3e0585184005","slug":"17-thousand-applications-came-on-the-portal-for-admission-in-iti-ambala-news-knl851290108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर आए 17 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर आए 17 हजार आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। चार अक्टूबर तक जिले की आठ राजकीय आईटीआई समेत अन्य प्राइवेट आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इन सभी आईटीआई में अभी तक 17 हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। इसमें शहर की आईटीआई में 10 हजार 500 के करीब आवेदन आ चुके हैं, जबकि अन्य आवेदन जिले की विभिन्न आईटीआई में पहुंचे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि चार अक्टूबर तक जिले की सभी आईटीआई में कुल 20 हजार के करीब आवेदन पहुंच जाएंगे।
प्राइवेट आईटीआई को छात्रों का इंतजार
जिले की चारों प्राइवेट आईटीआई को छात्रों का इंतजार है। इन सभी प्राइवेट आईटीआई में दाखिला लेने के लिए बहुत कम छात्रों ने आवेदन किया है। क्योंकि छात्रों की ओर से राजकीय आईटीआई को ही प्राथमिकता दी जा रही है। प्राइवेट आईटीआई को अभी ओपन काउंसलिंग का इंतजार है। जब सभी राजकीय आईटीआई में सीटें भर जाएंगी। उसके बाद जो छात्र आईटीआई में दाखिला लेने के लिए इच्छुक होंगे, वहीं प्राइवेट आईटीआई की ओर रुख करेंगे।
अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी में 10 हजार 500 के करीब आवेदन आए हैं। यह प्रक्रिया अभी जारी है। उम्मीद है कि 4 अक्टूबर तक यह संख्या काफी अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन
-भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई।
----------------