{"_id":"612be6758ebc3e79d7617d6d","slug":"17-kg-from-a-truck-full-of-rice-sawdust-and-54-700-kg-dodapost-recovered-ambala-news-knl815407159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल से भरे ट्रक से 17 किग्रा. चूरापोस्त व 54.700 किग्रा. डोडापोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल से भरे ट्रक से 17 किग्रा. चूरापोस्त व 54.700 किग्रा. डोडापोस्त बरामद
विज्ञापन
17 kg from a truck full of rice. sawdust and 54.700 kg. Dodapost recovered
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। चावल से भरे ट्रक में रखे प्लास्टिक के चार कट्टों से 17 किलोग्राम चूरापोस्त और 54.700 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक अनिल कुमार उर्फ लीला और क्लीनर की सीट पर बैठे सुभरी वासी ट्रक मालिक सुखदेव उर्फ संजू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मुलाना पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर अदालत से सात दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मुलाना पुल के नीचे मौजूद सीआईए-टू की टीम को पता चला था कि सुभरी का सुखदेव सिंह चूरापोस्त बेचता है। वह यमुनानगर-जगाधरी की तरफ से अपने ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर सप्लाई देने के लिए साहा की तरफ आ रहा है। इस पर मुलाना अनाज मंडी के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। इस दौरान जगाधरी की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। इस पर आरोपियों ने किसी बड़े अधिकारी के सामने ही तलाशी देने की मांग की। बराड़ा कृषि विभाग के अधिकारी सुखबीर की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई। वाहन में लदे चावलों के कट्टों के ऊपर सफेद रंग के तीन और नीले रंग का एक कट्टा रखा था। नीले रंग के कट्टे से 17 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। वहीं अन्य तीन कट्टों से एक में 25 किलो 700 ग्राम, दूसरे से 18 किलोग्राम और तीसरे कट्टे 11 किलोग्राम, कुल 54 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
इस संबंध में सीआईए-टू प्रभारी विरेंद्र वालिया का कहना है कि चावल से लदे ट्रक से भारी मात्रा में चूरापोस्त और डोडापोस्त बरामद किया गया है। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे यह पता किया जा सके कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे।