फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   16,744 new voters will exercise their franchise for the first time

Ambala News: नए 16744 मतदाता पहली बार करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

Thu, 29 Aug 2024 07:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
16,744 new voters will exercise their franchise for the first time
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवा वर्ग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस विधानसभा चुनाव में जिला में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 16744 नये मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नारायणगढ़ विधानसभा के तहत 3655, अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के तहत 3858, अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत 4730 और मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र के तहत 4501 नये मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 6255 पीडब्ल्यूडी वोटर्स हैं, जिनमें नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत 1162, अंबाला छावनी में 1317, अंबाला शहर में 1813 तथा मुलाना विधानसभा क्षेत्र के तहत 1963 मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जिला में 11142 मतदाता हैं जिनमें नारायणगढ़ में 2185, अंबाला छावनी में 2434, अंबाला शहर में 4046 तथा मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 2477 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जिला में 521 मतदाता हैं जिनमें नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 104, अंबाला छावनी में 82, अंबाला शहर में 205 व मुलाना विधानसभा क्षेत्र में 130 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरसीज वोटर्स के तहत जिला में 52 मतदाता हैं, जिनमें नारायणगढ़ में 4, अंबाला छावनी में 19, अंबाला शहर में 25 और मुलाना विधानसभा क्षेत्र में चार शामिल हैं। इसी प्रकार जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों में सर्विस वोटरों की संख्या 3919 है, जिनमें से नारायणगढ़ में 1211, अंबाला छावनी में 854, अंबाला शहर में 648 व मुलाना विधानसभा क्षेत्र में 1206 सर्विस वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed