फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मुआवजा राशि को लेकर किसानों का प्रदर्शन, 50 गांवों की बनाई 11 सदस्यीय कमेटियां

मुआवजा राशि को लेकर किसानों का प्रदर्शन, 50 गांवों की बनाई 11 सदस्यीय कमेटियां

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा राशि को लेकर किसानों का प्रदर्शन, 50 गांवों की बनाई 11 सदस्यीय कमेटियां
मुआवजा राशि के लिए किसानों का प्रदर्शन, गांव स्तर पर 11 सदस्यीय 50 कमेटियां बनाईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। फसल खराब होने पर मुआवजा राशि की मांग को लेकर किसान रविवार को पांचवें दिन भी डीसी कार्यालय के समक्ष धरने पर डटे रहे। धरने की अध्यक्षता किसान नेता हरपाल सिंह धन्यौड़ा ने की। हालांकि रविवार को डीसी कार्यालय बंद रहा फिर भी किसानों ने अपना धरना जारी रखा। हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव वाइज 11 सदस्यीय 50 कमेटियों का गठन किया है जो भविष्य में किसानों को आने वाली फसल संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रयासरत होंगी। उन्होंने कहा कि गांव की कमेटी हलका कमेटी को जानकारी देगी और हलका कमेटी जिला स्तर पर बनी यूनियनों के पदाधिकारियों तक किसानों की समस्याएं पहुंचाएगी। इस प्रकार किसानों की समस्याएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर यूनियन नेताओं की जानकारी में रहेगी। धरने पर बैठे किसान नेताओं ने अन्य किसानों से अपील की कि यदि किसी किसान का मुआवजा नहीं आया तो वह धरना स्थल पर पहुंचकर अपने बैंक की फोटो प्रति यूनियन के पास जमा करवाए। इस मौके पर अमरजीत सिंह, कुलदीप, कुलवंत, जय सिंह मौहड़ी, सुखविन्द्र सिंह (पप्पी) जलबेड़ा, बलजीत सिंह, रसपाल, गुरदास, हरि दास आदि मौजूद रहे। बता दें कि बीते वर्ष ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई किसानों की फसल खराब हो गई थी और अब मुआवजा राशि की मांग को लेकर किसान नेता अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed