फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सिटी में शनिवार से तीन दिन के लिए जल आपूर्ति होगी प्रभावित

सिटी में शनिवार से तीन दिन के लिए जल आपूर्ति होगी प्रभावित

Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिटी में शनिवार से तीन दिन के लिए जल आपूर्ति होगी प्रभावित
सिटी में कल से तीन दिन के लिए जल आपूर्ति होगी प्रभावित
विज्ञापन

केवल एक शिफ्ट में ही मिल सकेगा पेयजल
जनस्वास्थ्य विभाग ने सिटी निवासियों से कम पानी इस्तेमाल करने का किया आह्वान
एसवाईएल और कौलां डिस्ट्रीब्यूटरी में मरम्मत कार्य के चलते लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर और कौलां डिस्ट्रीब्यूटरी में मरम्मत कार्य की वजह से अंबाला सिटी में तीन दिन के लिए पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। अभी प्रतिदिन जहां 50 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की सप्लाई होती है, वह तीन दिन तक प्रतिदिन 25 एमएलडी रह जाएगी। विभाग द्वारा अब तक दो समय सिटी में पानी की आपूर्ति की जाती है जोकि तीन दिन तक केवल एक समय की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से तीन दिन तक कम पानी इस्तेमाल करने का आह्वान किया गया है ताकि पानी की समस्या उत्पन्न न हो।
सिटी में शनिवार से लेकर आगामी दो-तीन दिन तक केवल एक शिफ्ट में जल आपूर्ति संभव हो पाएगी। सतलुज-यमुना लिंक नहर व नरवाना ब्रांच से सिटी को नहरी पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां पर मरम्मत कार्य लगभग एक सप्ताह तक चलेगा, मगर पानी की आपूर्ति शनिवार से लेकर सोमवार तक प्रभावित होगी। हालांकि सिटी में स्टोरेज टैंक में नहरी पानी का व्याप्त स्तर पर भंडारण है, मगर भंडारण होने के बावजूद लगातार तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

यह बोले विभागीय अधिकारी
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्णवीर सिंह ने बताया कि एसवाईएल व नरवाना ब्रांच की पाइप लाइन में सिंचाई विभाग द्वारा मरम्मत कार्य एक सप्ताह तक किया जाना है। मगर पानी की आपूर्ति सीमित समय के लिए प्रभावित होगी और विभाग द्वारा इस अवधि के दौरान केवल एक समय आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed