{"_id":"5bc8dfa4bdec226d0679c30e","slug":"161539891108-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है : गर्ग
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछड़ रहा व्यापार व उद्योग : गर्ग
फोटो नंबर : 10
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों की समस्या पर व संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने पर विचार किया गया। गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में लगातार व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। जहां पहले देश व प्रदेश के हर गांव स्तर पर छोटी-छोटी कुटीर उद्योग इकाइयां लगी हुई थीं जिसमें कूलर, पंखे, साबुन, तेल, बिस्कुट, नमकीन, दरी, चादर, पिलग, निवार आदि जरूरत का सामान बनता था। आज वह छोटी इकाइयां गांवों में लगभग 80 प्रतिशत तक बंद हो चुकी हैं। इसका मुख्य कारण सरकार की तरफ से इन कुटीर उद्योग इकाइयों को किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलना है। गर्ग ने यह भी कहा कि प्रदेश में राइस मिल, कपास मिल, फ्लोर मिल, दाल मिलें, आयल मिलें आदि नुकसान में चल रही हैं। उद्योगपति बैंकों के कर्जे तले दबता जा रहा है। गर्ग ने कहा कि व्यापारी व उद्योगपतियों को रियायतें देने के बजाय राइस मिल व अन्य उद्योग में सरकारी अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए चेकिंग करने के नाम पर पैसे लेने में लगे हुए हैं जो उचित नहीं है। देश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी में जो अनाप-शनाप टैक्स की बढ़ोतरी की है उसे कम किया जाए और पैट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करके जीएसटी के दायरे में लाया जाए। गर्ग ने व्यापार मंडल महिला इकाई का जिला प्रधान डिंपल मित्तल को नियुक्त किया। मौके पर व्यापार मंडल जिला प्रधान नीरू बढेरा, अंबाला सिटी प्रधान नरेंद्र जैन, प्रदेश सह सचिव विनोद जोहर, प्रदेश संगठन मंत्री तरसेम गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान प्रदीप बजाज, उपप्रधान दीवेंद्र वर्मा, युवा व्यापार मंडल प्रभारी राहुल गर्ग, पूर्व पार्षद व व्यापार मंडल महिला इकाई जिला प्रधान डिंपल मित्तल, संजय गर्ग, प्रवीण मित्तल आदि व्यापारी नेताओं ने अपने विचार रखे।