फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जोरदार बारिश में मंत्री व विधायक की कालोनियां हुई जलमग्न

जोरदार बारिश में मंत्री व विधायक की कालोनियां हुई जलमग्न

Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जोरदार बारिश में मंत्री व विधायक की कालोनियां हुई जलमग्न
जोरदार बारिश में मंत्री व विधायक की कॉलोनियां हुईं जलमग्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी/कैंट। जिले में शनिवार तड़के से आरंभ हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। महज बारह घंटे में ही जिले में 60.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। झमाझम बारिश से अधिकतम तापमान में दस डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। तड़के करीब पांच बजे से आरंभ हुई तेज बारिश दोपहर तक जारी रही। इस वजह से ट्विन सिटी में मंत्री और विधायक की कॉलोनियां भी जलमग्न रही। कैंट में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शास्त्री कालोनी में जलभराव रहा तो सिटी में विधायक असीम गोयल के सेक्टर सात में जलभराव रहा। अन्य कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। नाले भी पानी से लबालब थे। बाद दोपहर बारिश हलकी हुई तो पानी उतरा जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरी ओर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 24 सितंबर तक जोरदार बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं डीसी ने भी जोरदार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। उधर, शुक्रवार अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के कारण ट्विन सिटी में पानी निकासी प्रभावित हुई। सिटी में पानी निकासी होने की पोल उस वक्त खुली जब शहर में नगर निगम और टीबी अस्पताल में भी जमा बरसाती पानी में से लोगों को गुजर कर जाना पड़ा। शनिवार को शहर की कैथ माजरी, नदी मौहल्ला, जगाधरी गेट, पुलिस लाइन, आर्य चौक, विश्वकर्मा रोड, हरि पैलेस रोड, नाहन हाउस, प्रेम नगर, काजीवाड़ा, वाल्मीकि नगर, जीटी रोड़, मानव चौक, हिसार रोड, नसीरपुर, दुर्गा नगर, जंडली, जगाधरी गेट पुलि के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में आने वाले सेक्टर-7,8,9 व 10 में भी पानी जमा हो गया। लोगों का कहना था कि शहर विधायक शहर में पानी निकासी के दावे कर रहे हैं मगर जगह गड्ढे खुदवाकर छोड़ देते हैं जिससे बारिश केर समय हादसा तक हो सकता है। बता दें कि गत माह हुई बरसात से शहर के टीबी अस्पताल की दीवार के साथ पेड़ भी गिर गया था। इसी तरह कैंट में महेशनगर, दयालबाग, वशिष्ठ नगर, राम नगर, गोबिंद नगर, बीडी फ्लोर मिल क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड, सुभाष नगर आदि क्षेत्र जलमग्न रहे।
विज्ञापन

पानी निकालने के लिए लिया बाल्टी का सहारा
शनिवार सुबह से जारी झमाझम बारिश ने शहर पानी-पानी कर दिया। इसके साथ बारिश ने निगम के दावों की भी हवा निकाल के रख दी, जो हर साल लाखों रुपए का बजट पानी निकासी पर खर्च करता है। करीबन पांच घंटे चली इस बारिश में बादल कभी बूंदाबांदी तो कभी झमाझम कर बरसें। जिसके बाद शहर का कोई भी ऐसा इलाका नहीं बचा जहां सड़कों व गलियों में पानी न जमा हुआ हो। यहां तक की निचले इलाकों में पानी लोगों के घरों तक में घुस गया। जिन्हें लोग बाल्टी व पानी की मोटर से निकालते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 तक भारी बारिश की संभावना, डीसी ने किया सतर्क
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा 24 सितंबर तक अंबाला जिला सहित आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही डीसी ने जिला प्रशासन के सभी विभागों हर स्थिति से निपटने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं लोगों से अपील की है कि नदियां, नालों के पास से न गुजरें। डीसी ने जिला के सभी सरपंचों, नंबरदारों, पटवारियों और ग्राम सचिवों को भी निर्देश दिए हैं कि वे नदियों, नालों व खोलों के नजदीक बसे गांवों के लोगों से अपील करें कि वे अधिक पानी की स्थिति में न केवल स्वयं ऐसी जल स्रोतों से दूर रहें बल्कि बच्चों व पशुओं को भी दूर रखें। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण कार्यों से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed