{"_id":"5b62110b4f1c1bac7d8b5e20","slug":"161533153547-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कॉलेज में विद्यार्थियों ने कूलर पर हार चढ़ाकर व धूप बती लगाकर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कॉलेज में विद्यार्थियों ने कूलर पर हार चढ़ाकर व धूप बती लगाकर किया विरोध
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पीने के पानी की समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने बुधवार को राजकीय कॉलेज में लगे हुए कूलर पर फूलों का हार व धूप बत्ती के साथ पूजा करते हुए विरोध जताया। विद्यार्थियों ने कहा वह जब से कॉलेज में दाखिला लेकर आए हैं, उस दिन से एक बार भी उन्हें यहां पीने के लिए पानी नहीं मिला। वह अपनी प्यास बुझाने के लिए पास के गुरुद्वारे में लगे कूलर का सहारा ले रहे हैं। प्रिंसिपल के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने कूलर के लिए कोटेशन भेजने की बात कही व जल्द कूलर लगने के लिए कहा, लेकिन विद्यार्थियों ने कहा कि कालेज में पहले ही चार कूलर लगे हैं, उन कूलरों में पानी ही नहीं है, तो नए कूलर में पानी कहां से आएगा।
विद्यार्थियों ने स्वयं के पैसे से कॉलेज के बाहर लगाए बैनर
कॉलेज के बाहर दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को रोकने के लिए विद्यार्थी साहिल, जग्गी, अमन, विक्की, गुलजीत, योगेश व अन्य विद्यार्थियों ने अपने खर्चे से कॉलेज के बाहर गंदगी न फैलाने के बैनर लगाते हुए दुकानदारों को प्रेरित किया। साथ ही रैली निकालते हुए आस-पास के लोगों को भी जागरूक किया।
जेसीबी चलवाकर भांग के पौधे हटवाए
राजकीय कॉलेज परिसर के बाहर खाली जमीन पर उगे भांग के पौधों का मामला उपायुक्त तक पहुंचने के पश्चात नगर निगम की टीम ने बुधवार सुबह कॉलेज में पहुंचकर वहां की जेसीबी की सहायता से सफाई की। प्रिंसिपल पूनम वत्स ने स्थिति का जायजा लिया व कॉलेज के कर्मियों को भी आगे से इस क्षेत्र में लगातार सफाई करते रहने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
कॉलेज में हेल्मेट रखने के लिए बनाया जाएगा अलग कक्ष
कॉलेज में सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी विद्यार्थी बिना हेल्मेट के वाहन पर प्रवेश नहीं करेगा। लेकिन हेल्मेट के लिए स्थान न होने की शिकायत आने पर प्रिंसिपल ने इसके लिए एक अलग कक्ष की मांग की। जहां विद्यार्थी अपना हेल्मेट रख सकेंगे।
कोट्स
कूलर की कोटेशन भेज दी है, जल्द ही कॉलेज में नया कूलर लगाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को हेल्मेट रखने की समस्या से भी छुटकारा दिलवाने के लिए नए कक्ष की व्यवस्था की जा रही है और विद्यार्थियों द्वारा बैनर लगाने का कार्य भी सराहनीय है।
-पूनम वत्स, प्रिंसिपल, राजकीय कॉलेज, अंबाला कैंट।