फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सूचना पाकर पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया काबू

- सूचना पाकर पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया काबू

Sat, 26 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
- सूचना पाकर पुलिस व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया काबू
अंबाला कैंट।
विज्ञापन

डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह के फैसले के बाद अंबाला में जहां दहशत का माहौल रहा। वहीं अंबाला कैंट के एसडीएम कार्यालय के बाहर करीब दर्जनभर संदिग्ध व्यक्ति हाइवे किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल निकलते हुए मिले। जैसे ही संदिग्ध व्यक्तियों की व्यक्ति एसडीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने इलाका पुलिस व आलाधिकारियों को दी।

बताया जाता है कि व्यक्तियों के पास आगजनी की घटना को अंजाम देने वाली वस्तुएं भी बरामद हुई। उधर, सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और करीबन पांच से छह व्यक्तियों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस की इस टीम में डीएसपी सुरेश कौशिक भी मौजूद रहे। हालांकि पुलिस के आते ही कई संदिग्ध व्यक्ति भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने भाग रहे व्यक्तियों का पीछा कर उन्हें काबू किया। डीएसपी सुरेश कौशिक का कहना है कि फिलहाल व्यक्तियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि मौके से फरार व्यक्तियों को जल्द काबू किया जा सके। एसडीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का कहना था कि वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे कि अचानक से दर्जनभर युवक कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर पहुंचा। पहले तो ये व्यक्ति खड़े होकर इधर-उधर देखते रहे और कुछ ही देर बाद हाइवे के पास खड़े सवारियों वाले आटो से पेट्रोल निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यक्तियों के हाथ में कई संदिग्ध वस्तुएं भी थी जोकि आगजनी की घटना को अंजाम दे सकते थे। पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य मौके से भागे व्यक्तियों को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed