{"_id":"6463f63af96ac51d1f057dc9","slug":"16-roads-of-the-cantonment-will-be-gleaming-at-the-cost-of-crores-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3318-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: करोड़ों की लागत से चकाचक होंगी छावनी की 16 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: करोड़ों की लागत से चकाचक होंगी छावनी की 16 सड़कें
Wed, 17 May 2023 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 17 May 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। छावनी विधानसभा क्षेत्र की 16 प्रमुख सड़कों को 13 करोड़ रुपये की लागत से चकाचक किया जाएगा। सदर क्षेत्र में आउटर लार्जर रोड, विभिन्न क्राॅस रोड, हिल रोड सहित शास्त्री काॅलोनी और अन्य सड़कों के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
नगर परिषद की ओर से इन सड़कों का निर्माण होगा। गृहमंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को इन सड़कों के जल्द टेंडर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़कों को गुणवत्तापूण बनाया जाए और निर्माण कार्य की निगरानी की जाए। बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से बाजारों और अन्य क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि जारी हो सकी है। इन सड़कों का निर्माण होने से लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
सदर क्षेत्र की इन सड़कों का निर्माण होगा
1.03 करोड़ रुपये की लागत से क्राॅस रोड जीरो से क्राॅस रोड नंबर चार हरगोलाल फैक्टरी तक सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह 1.45 करोड़ रुपये की लागत से हिल रोड पर क्राॅस रोड जीरो से क्राॅस रोड 6 तक, 1.03 करोड़ की लागत से नांदरा अस्पताल से खुशहाल हैंडलूम तक क्राॅस रोड नंबर 4, वहीं 1.99 करोड़ रुपये की लागत से निगार सिनेमा से आउटर लार्जर रोड तक क्रास रोड नंबर चार का निर्माण होगा। इसी तरह 41 लाख रुपये की लागत से क्राॅस रोड नंबर- 8 से क्राॅस रोड नंबर- 9 करतार स्वीट से अप्पू हेयर ड्रेसर तक रोड बनेगी, जबकि 1.03 करोड़ से अलग-अलग क्षेत्रों की संपर्क रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
आउटर लार्ज रोड बनेगा 4.22 करोड़ से
सदर क्षेत्र की आउटर लार्ज रोड को भी जल्द नया रूप दिया जाएगा। 4.22 करोड़ रुपये की लागत से क्रास रोड नंबर 0 से क्रॉस रोड नंबर 12 तक रोड को बनाया जाएगा। रोड की दोनों लेन का नए सिरे से निर्माण होगा। बता दें कि आउटर लार्ज रोड सदर क्षेत्र से रामनगर, बीडी फ्लोर मील के निकट कालोनियों, सुभाष पार्क एवं अन्य काॅलोनियों को जाने के लिए प्रयुक्त होती है और दिनभर यहां ट्रेफिक ज्यादा रहता है। इसके अलावा शास्त्री कॉलोनी में गेट नंबर, एक, दो, तीन व चार की मुख्य स्ट्रीट की सड़कों का निर्माण 86 लाख से होगा। इसी प्रकार शिव मंदिर-योगशाला रोड, शास्त्री काॅलोनी गुरुद्वारा रोड एवं अन्य सड़कों के निर्माण पर 98 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। छावनी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि पीडब्ल्यूडी जारी हुई थी। विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण कार्य के टेंडर लगा दिए गए हैं जोकि आगामी दिनों में खुलने भी वाले हैं।