फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   16 private hospitals, including Cantt and City Civil Hospital, do not have fire NOC.

Ambala News: कैंट और सिटी नागरिक अस्पताल सहित 16 निजी अस्पतालों के पास फायर एनओसी नहीं

Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
16 private hospitals, including Cantt and City Civil Hospital, do not have fire NOC.
अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। निजी व नागरिक अस्पताल फायर एनओसी को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिले के तीन बड़े नागरिक अस्पतालों से लेकर सीएचसी व पीएचसी लैवल तक की बिल्डिंग की अस्पताल प्रबंधन द्वारा फायर एनओसी तक लेना उचित नहीं समझा गया है। इसी तरह से कैंट में 37 निजी अस्पतालों में से 10 व बराड़ा में 9 में से 8 व सिटी में छह निजी अस्पतालों के पास फायर एनओसी नहीं है। हालांकि कैंट, सिटी व नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल की फायर एनओसी अप्लाई करने का दावा किया जा रहा है। राजस्थान के जयपुर में छह अक्तूबर को एक अस्पताल में आग लगने की घटना में आठ मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे के बाद अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम पर फिर सवाल खड़े हो रखे हैं। हैरानी की बात यह है कि दमकल विभाग की तरफ से भी फायर एनओसी न लेने वाले अस्पतालों को अनदेखा किया जा रहा है। हर बार महज नोटिस थमाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

आपातकालीन रास्तों पर लगे मिले ताले तो सिलिंडर रिफिल की डेट नहीं
कैंट के नागरिक अस्पताल में जब इंतजामों का जायजा लिया गया तो चार मंजिला आईपीडी ब्लॉक में बने आपातकालीन रास्तों पर ही ताले लगे हुए थे। ऐसे में कोई घटना घट जाती है तो इन रास्तों का इस्तेमाल करने से पहले तालों की चाबी को ढूंढना पड़ेगा। हालांकि अस्पताल में पर्याप्त आग बुझाने वाले यंत्र, लाखों लीटर पानी की स्टोरेज आदि के इंतजाम मिले। फायर एनओसी के लिए अप्लाई किया हुआ है, जबकि अटल कैंसर केयर केंद्र बिल्डिंग की फायर एनओसी है। इसी तरह से सिटी के नागरिक अस्पताल में आग बुझाने वाले सिलिंडर तो मिले, लेकिन उन पर रिफिलिंग करवाने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


इन मानकों पर मिलती है फायर एनओसी
-भवन का नक्शा नगर निगम से पास होना चाहिए
-आने जाने के लिए खुले रास्ते होने चाहिए
-आग बुझाने के लिए प्रर्याप्त संख्या में यंत्र होने चाहिए
-संस्थान के एक कर्मचारी आग बुझाने का प्रशिक्षण होना चाहिए
-दमकल वाहनों के आने जाने के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए

यह मामले आ चुके सामने
2021 में सिटी के नागरिक अस्पताल में आधी रात ओपीडी में अचानक आग लग गई थी। धुंआ निकलता देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई थी। शोर सुनकर वार्डों में सो रहे मरीज व तीमारदार जग गए तो कुछ आग लगने वाली जगह पर दौड़ पड़े थे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की फायर एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। निजी अस्पतालों की फायर एनओसी के लिए एक बार फिर सर्वे करवाकर नोटिस थमाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- पंकज पराशर, फायर ऑफिसर, अंबाला कैंट

कैंट व सिटी के नागरिक अस्पताल की फायर एनओसी के लिए अप्लाई किया हुआ है। जल्द ही दोनों की एनओसी मिल जाएगी। कैंट के अटल कैंसर केयर केंद्र की फायर एनओसी है। नागरिक अस्पतालों में आग बुझाने के पर्याप्त बंदोबस्त है। आग बुझाने वाले यंत्रों से लेकर लाखों लीटर पानी के स्टोरेज की भी व्यवस्था है।

- डॉ. राकेश सहल, सीएमओ, अंबाला

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल के आपातकालीन रास्ते पर लगे ताले:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed