फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   16 lakh property tax collected from four places

Ambala News: चार जगह से वसूला 16 लाख संपत्ति कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
16 lakh property tax collected from four places
अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर नगर निगम टीम पेट्रोल पंप की दुकान सील करने की कार्रवाई करते हुए। निगम
अंबाला सिटी। नगर निगम की टीम बकाया संपत्ति कर के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को नगर निगम टीम ने चार जगह से 16 लाख बकाया संपत्ति कर वसूला गया। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पेट्रोल पंप को निगम टीम सील करने पहुंची थी।
विज्ञापन

पंप की ओर से सोमवार तक बकाया संपत्ति कर भरने का समय लिया था, जैसे ही निगम टीम पंप की दुकान को सील करने लगी तो पंप की ओर से बकाया 10 लाख में से पांच लाख रुपए जमा करवाए गए। इसी तरह निगम टीम ने दुर्गानगर एक फैक्टरी से 3.50 लाख, निजी स्कूल से 4.50 लाख, एक कार एजेंसी से 4.24 लाख की रिकवरी भी की।
विज्ञापन

नगर निगम से हरीश छाबड़ा ने बताया कि पंप संचालकों की ओर से बकाया पांच लाख भरने का समय लिया गया है। यहां की संपत्ति कर आईडी को सत्यापित किया जाएगा, जिससे कि सही संपत्ति कर का पता चल सके। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से लगातार बकाया संपत्ति कर की रिकवरी के लिए कार्रवाई चल रही है। निगम की ओर से पहले नोटिस दिया जाता है। नोटिस के तय समयावधि में बकाया संपत्ति कर न देने पर सील करने की कार्रवाई की जा रही है। निगम की ओर से 31 मार्च तक बकाया संपत्ति कर रिकवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर नगर निगम टीम पेट्रोल पंप की दुकान सील करने की कार्रवाई करते हुए। निगम

अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर नगर निगम टीम पेट्रोल पंप की दुकान सील करने की कार्रवाई करते हुए। निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed