{"_id":"6a2319614ca1187ecb0ad916","slug":"16-illegal-drinking-water-connections-were-cut-ambala-news-c-36-1-amb1002-164339-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेयजल के 16 अवैध कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेयजल के 16 अवैध कनेक्शन काटे
विज्ञापन
साहा। क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने और जल आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने ग्राम मीठापुर में 16 अवैध कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया।
कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह के निर्देशानुसार, विभागीय टीम ने पिछले दिनों गांव में जांच कर कई अवैध कनेक्शन चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद लोगों ने अपने अवैध कनेक्शन बंद नहीं किए। जिसके बाद आज टीम ने इन सभी कनेक्शनों को काट दिया।
जिला सलाहकार अमित खोसला ने बताया कि अवैध कनेक्शनों के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही थी, जिससे टेल एंड पर रहने वाले ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। विभाग को लगातार कम प्रेशर और अनियमित सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि पेयजल की चोरी और दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर खंड समन्वयक सुनील कुमार, नरेश पाल, पंप ऑपरेटर अशोक और जोनी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।