फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हिमांशु की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हिमांशु की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
हिमांशु की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
अंबाला कैंट। उगाला गांव के हिमांशु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जो पास के गांव कंबासी में बेहोशी की हालत में मिला था। किसी ने मृतक हिमांशु के भाई अंकित को सूचना दी कि उसका भाई टिल्ली के बाग में बेहोश पड़ा है। घटना 12 जून शाम की है। मौके पर जब मृतक का भाई अंकित पहुंचा तो उस समय हिमांशु नग्न अवस्था में बेहोश पड़ा था जिसका शरीर भी नीला पड़ गया था। अंकित ने अपने भाई को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक हिमांशु का अंतिम संस्कार गांव उगाला में कर दिया था। परिजनों ने हिमांशु की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि नशीला टीका देने से हत्या बताई है। इसकी शिकायत अब परिजनों ने बराड़ा पुलिस दी है। मृतक के भाई अंकित ने पुलिस को तीन युवकों के नाम भी दिए जो कंबासी गांव के रहने वाले हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed