{"_id":"5ce98e88bdec22076d205e97","slug":"15588102983-ambala-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेहा कालोनी में पुलिस ने की चेकिंग, एक पेटी अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेहा कालोनी में पुलिस ने की चेकिंग, एक पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नशा बिक्री को लेकर सिटी की डेहा कॉलोनी चर्चा में रहती है। माना जाता है कि यहां पर खुल कर नशा बेचा जाता है। अक्सर पुलिस की टीमें इस इलाके से धरपकड़ करती हैं लेकिन काला करोबार पूरी तौर पर खत्म नहीं हो रहा है। इन दिनों इसी कॉलोनी के तमाम लोग जागरूक हुए और नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इन लोगों ने पुलिस को भी शिकायत दी है। इसी शिकायत के आधार पर शनिवार डीएसपी हेडक्वार्टर सुलतान सिंह के नेतृत्व में डेहा कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान एक पेटी अवैध शराब पकड़ी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अचानक डेहा कालोनी में पहुंची और चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस का चेकिंग अभियान से कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। अराजकतत्व पुलिस आने की भनक लगते ही भाग निकले। इस दौरान टीम ने 20 से ज्यादा घरों को चेक किया और तमाम दुकानों व गोदाम को चेक किया गया। घरों से बाहर खड़ी स्कूटर और कार की डिग्गी को भी चेक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस को एक स्थान से एक पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस को देख आरोपी शराब छोड़ भाग निकला था। पुलिस ने शराब जब्त कर ली है। डीएसपी सुलतान सिंह का कहना है कि इस कॉलोनी पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है। आगे भी औचक चेकिंग अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।