फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लापरवाही : सिविल अस्पताल के कर्मचारियों से लिया जा रहा लेबर का काम

लापरवाही : सिविल अस्पताल के कर्मचारियों से लिया जा रहा लेबर का काम

Sun, 26 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही : सिविल अस्पताल के कर्मचारियों से लिया जा रहा लेबर का काम
अंबाला सिटी। यहां सिटी सिविल अस्पताल में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। मरीजों की सुविधा के लिए रखे गए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से लेबर का काम लिया जा रहा है। यह कर्मचारी निर्माणाधीन हाल के लिए ईंट व अन्य जरूरी सामान के सहारे दीवार बनाने में जुटे हैं। यह किन नियमों के तहत काम कर रहे हैं, इसका ठोस जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की सहमति से ही बतौर हेल्पर थोड़ी देर के लिए काम पर लिया गया, क्योंकि वाशिंग हाल का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना था। हालांकि यह तर्क जमीनी तौर पर ठोस नजर नहीं आता है।
विज्ञापन


कर्मचारी बनवा रहे हैं दीवार
ठेकेदार के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिटी सिविल अस्पताल में निर्माणाधीन अस्थायी वॉशिंग हाल के निर्माण में लगे हुए हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से आदेश आया है। इसके चलते मैटेरियल पहुुंचाने का काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों से यह काम किन नियमों के तहत लिया जा रहा है, इस बारे में कोई अधिकारी बोलने का तैयार नहीं है। इनका कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर मदद ली गई है।
विज्ञापन


अस्थायी वॉशिंग शेड बनाया जा रहा
सिटी सिविल अस्पताल में वॉशिंग का काम जिस पुरानी बिल्डिंग में होता था, वह गिर गई है। इसके चलते लांड्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लांड्री के लिए नया अस्थायी भवन बनाने की योजना अधिकारियों ने बनाई। इसके लिए ट्रामा सेंटर के पीछे की तरफ एक अस्थायी हाल तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आदेश था कि इस अस्थायी हाल को 15 दिन में तैयार करवा लिया जाए, ताकि लांड्री का काम प्रभावित न हो। अगर नया ब्लाक बनवाते तो उसकी स्वीकृति लेनी पड़ती और इस काम में कम से कम तीन से चार महीने लग जाते। इस बीच निर्णय लिया गया कि अस्थायी हाल बनवा कर लांड्री को सुचारू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हो रहा है शोषण
हालात यह है कि इस हाल के निर्माण में आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। सच यह है कि यह कर्मचारी ठेकेदार के तहत काम कर रहे हैं। यह मना नहीं कर सकते हैं। नतीजा इनसे ईट, रेता ढुलवाया जा रहा है। साथ ही मिस्त्री के संग काम करना पड़ रह है. जबकि इस काम के लिए मिस्त्री और लेबर की आवश्यकता होती है। ऐसा कर विभाग लेबर का खर्च तो बचा रहा है, वहीं कर्मचारियों का शोषण करने से भी गुरेज नहीं कर रहा है। सीधे तौर पर कहा जाए कि नियमों की साफ तौर पर अनदेखी हो रही है।



अस्थायी हाल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लांड्री की वर्किंग प्रभावित न हो। इसके लिए कुछ समय के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मदद ली गई। हमारा उद्देश्य है कि काम जल्द से जल्द हो जाए।
- डॉ. राहुल, एमओ प्रशासन, सिटी सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed