{"_id":"5ce98d37bdec22073b6535aa","slug":"155880996112-ambala-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने कार व बाइक में मारी टक्कर, दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने कार व बाइक में मारी टक्कर, दंपति समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बराड़ा। कस्बा के बस स्टैंड के सामने तीन वाहनों ट्रैक्टर-ट्राली, कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मनका गांव निवासी कुलवंत सिंह अपनी पत्नी अमरीक कौर के साथ कार से शाहाबाद मारकंडा की ओर आ रहे थे। कार उनका ड्राइवर सुखविंद्र सिंह चला रहा था। कुलवंत सिंह ने बताया कि उसे व उसकी पत्नी को चोट लगी हुई थी। वह डीग गांव से इलाज करवाने के बाद बराड़ा की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार बराड़ा बस स्टैंड के सामने पहुंची तो एक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी कार को सीधा टक्कर मार दी। दरअसल ट्राली के आगे बाइक सवार बराड़ा निवासी चांद राम आ गया था। उसे बचाने के चक्कर में कार से टक्कर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार चांद राम, कार चालक सुखविंद्र सिंह व मनका निवासी कुलवंत सिंह व उसकी पत्नी अमरीक कौर घायल हो गईं। घायलों को एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
कार को ट्रैक्टर ट्राली चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। अभी अस्पताल से घायलों के बयान लेने गए हैं।
- ओम प्रकाश, एएसआई बराड़ा