{"_id":"5ce84dd2bdec22070c091185","slug":"15587281962-ambala-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी लहर व मजबूत संगठन ने दिलाई कटारिया को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी लहर व मजबूत संगठन ने दिलाई कटारिया को जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला। प्रत्याशी रतनलाल कटारिया ने 3 लाख 42 हजार 345 वोट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम कर दिया और पार्टी को लगातार दूसरी जीत दिलाई। मोदी लहर पर सवार कटारिया को सभी विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार जीत मिली। टिकट मिलने के बाद जगह-जगह हो रहे विरोध को देखते हुए बेबाक बयानों के जाने जाते कटारिया ने काफी संयम रखा और लोगों को विकास का आश्वासन दिया। इस काम में उनके अपने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों का भी भरपूर साथ मिला। मजबूत संगठन व केंद्र की योजनाओं का उन्हें लाभ मिला और वे अपना परचम लहराने में कामयाब हो गए।
ये रहे जीत के तीन कारण
1. मोदी लहर
रतनलाल की जीत की सबसे बड़ी वजह मोदी लहर रही। चुनाव की शुरुआत में मोदी लहर महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन देहात और शहर दोनों ही जगह मोदी लहर जोरदार ढंग से चली। मोदी के नाम पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी कटारिया को जमकर वोट दिया।
2. मजबूत संगठन
जीत की दूसरी वजह मजबूत संगठनात्मक ढांचा रहा। चुनाव से पहले ही संगठन पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया था। बूथ लेवल पर जोरदार तैयारी की गई। पन्ना प्रमुखों ने अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं से लगातार संपर्क साधकर रखा। पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों ने चुनाव में पसीना बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
3. विकास व पारदर्शिता पर मुहर
चुनाव में जनता के बीच यह बात घर गई कि भाजपा सरकार ने केंद्र व प्रदेश में समान विकास कराया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियां दी गई। सरकार की विकासपरक योजनाओं पर भी जनता ने अपनी मुहर लगा दी।