{"_id":"5c23db6abdec2256e90e0c95","slug":"151545853802-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। नारायणगढ़-रायपुररानी मार्ग पर गांव भूरेवाला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। टिप्पर चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कपड़े बेचने का काम करने वाला इकबाल (25) वासी बागवाली (पंचकूला) अपने साथी मनीष (24) वासी गांव देबड़ (पंचकूला) के साथ बाइक पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव भूरेवाला के निकट इनकी बाइक को एक टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे इकबाल और मनीष घायल हो गए। दोनों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया जबकि मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि पीजीआई में उपचाराधीन मनीष के बयानों के उपरांत ही हादसे के कारणों की सही जानकारी प्राप्त होगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।