{"_id":"5bb90d65867a55681479efd8","slug":"151538854245-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने मंडियों में धान के खरीद कार्य का लिया जायजा, आढ़तियों व किसानों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने मंडियों में धान के खरीद कार्य का लिया जायजा, आढ़तियों व किसानों से की चर्चा
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने मंडियों में धान खरीद कार्य का लिया जायजा, आढ़तियों व किसानों से की चर्चा
अनाज मंडी पैकेज
फोटो नंबर----1
छावनी अनाज मंडी में प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने शनिवार को छावनी व शहर अनाज मंडियों का दौरा करके धान के खरीद कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ-साथ आढ़तियों व किसानों से भी खरीद कार्य पर चर्चा की। डीसी ने दोनों अनाज मंडियों में किसानों की जागरूकता के लिए फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए जिनके माध्यम से पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने छावनी अनाज मंडी में प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
-----------
स्ट्रीट लाइट व प्रवेश द्वार पर बनाई पुलिया में सुधार की मांग
बराड़ ने शहर अनाज मंडी में नालियों की सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने खरीदे गए धान की लिफ्टिंग बढ़ाने तथा अब तक खरीदे गए धान का भुगतान शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान आढ़तियों ने स्ट्रीट लाइट तथा प्रवेश द्वार पर बनाई गई पुलिया में तकनीकी सुधार की मांग रखी। उन्होंने मंडी में यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सेवाएं उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया।
---------------
चेकिंग व्यवस्था पर जताया एतराज
आढ़ती एसोसिएशन ने धान की खरीद सीजन के दौरान सरकार द्वारा स्टॉक की चेकिंग व्यवस्था पर एतराज जाहिर किया और इसे सीजन के बाद किए जाने की मांग रखी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध के कारण धान के उठान में पेश आ रही समस्या भी रखी। डीसी ने कहा कि भारी वाहनों के प्रवेश से संबंधित इन आदेशों में धान के सीजन के दौरान छूट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
--------------
लोगों ने खेतों से पानी निकासी की उठाई समस्या
छावनी अनाज मंडी में शाहपुर व बाड़ा गांव के लोगों ने खेतों से पानी निकासी की समस्या भी उठाई और डीसी ने एसडीएम को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों मंडियों में बिक्री के लिए आए धान में नमी की मात्रा तथा खरीदे गए धान के तोल का भी निरीक्षण किया। बातचीत के दौरान किसानों ने मंडियों की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया और कहा कि असमय बारिश के कारण फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा शीघ्र मिलना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, हैफेड के जिला प्रबंधक वीपी मलिक, मार्केट कमेटी अंबाला शहर के चेयरमैन जनकराज शर्मा, छावनी के सचिव केके मलिक, अंबाला शहर की सचिव आशा रानी, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मक्खन लाल, महासचिव गौरव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, किसान व आढ़ती प्रतिनिधि मौजूद थे।
--------------
122931 टन धान की हो चुकी आमद
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने बताया कि जिले की मंडियों में 5 अक्तूबर तक 122931 टन धान की आमद हो चुकी है। इसमें ग्रेड ए श्रेणी का 122726 टन तथा सरबती किस्म का 205 टन धान शामिल है। शहर अनाज मंडी में 43928 टन, छावनी में 8610 टन, बराड़ा में 13527 टन, भरेडी कलां मंडी में 890 टन, कड़ासन में 780 टन, केसरी में 1540 टन, मुलाना में 13188 टन, नन्यौला में 3238 टन, नारायणगढ़ में 12630 टन, साहा में 9841 टन, सरदाहेडी में 3279 टन, शहजादपुर में 4972 टन, तलहेडी मंडी में 4713 टन और उगाला मंडी में 1755 टन धान की आमद हो चुकी है। मंडियों में आए धान को साथ के साथ खरीदा जा रहा है।