फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अनियंत्रित कैंटर ने तोड़ी स्कूल की दीवार, दो टीचर समेत पांच जख्मी

अनियंत्रित कैंटर ने तोड़ी स्कूल की दीवार, दो टीचर समेत पांच जख्मी

Fri, 28 Sep 2018 05:24 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कैंटर ने तोड़ी स्कूल की दीवार, दो टीचर समेत पांच जख्मी
अनियंत्रित कैंटर ने तोड़ी स्कूल की दीवार, दो टीचर समेत पांच जख्मी
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 21, 22, 43, 44, 45
हादसे के बाद स्कूल में मची अफरा-तफरी, बच्चे भी दहशत में आए, स्कूल की कुछ समय बाद होनी थी छुट्टी, बड़ा हादसा टला
पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। वीरवार को तलहेड़ी गुजरान में एक अनियंत्रित कैंटर जय भारती उच्च विद्यालय के एक कमरे की दीवार को तोड़ता हुआ स्कूल में जा घुसा। हादसे में स्कूल की दो महिला टीचर्स जहां दीवार के नीचे दब गईं, वहीं कैंटर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में जहां अफरा-तफरी मच गई, वहीं करीब छह सौ बच्चे भी दहशत में आ गए। आनन-फानन में स्कूल टीचर्स को मलबे से घायल टीचर्स और कैंटर सवारों को निकाला और एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया। बताया जाता है कि करीब आधे घंटे के बाद डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होनी थी। गनीमत रही कि यह हादसा तब नहीं हुआ। सूचना पाकर मुलाना पुलिस और डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा ने मौके का मुआयना किया। स्कूल प्रशासन ने कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऐसे हुआ हादसा
वीरवार दोपहर लगभग एक बजे एक कैंटर अनियंत्रित होकर तलहेड़ी गुजरान गांव में स्थित जय भारती स्कूल के एक कमरे से जा टकराया। कैंटर तेज गति में होने के कारण टक्कर लगते ही स्कूल के दो कमरों की दीवारें टूट गई। एक कमरे में उस समय दो महिला टीचर्स किरण व रंजना मौजूद थीं, जो दीवार के नीचे दब गईं। वहीं, मुलाना के रहने वाले कैंटर चालक नरेंद्र कुमार सहित कैंटर सवार दीपू व सचिन को चोटें आईं। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने इन्हें बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में एमएम अस्पताल उपचार हेतु दाखिल कराया। धमाका इतना जोरदार था कि स्कूल में पढ़ रहे करीब छह सौ बच्चे सहम गए। स्कूल स्टाफ ने शिक्षण कार्य छोड़कर पहले बच्चों को समझाया और उनको नॉर्मल किया। गनीमत रही कि जिस कमरे से कैंटर टकराया वह कमरा कम ही प्रयोग किया जाता है। दूसरा कमरा स्कूल की रसोई में प्रयोग होता था, जहां हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

नशे में धुत्त था चालक, होगा मेडिकल
हादसे के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्कूल प्रबंधन ने कैंटर चालक पर नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस ने कैंटर चालक का मेडिकल कराने की मांग की। पुलिस कैंटर चालक का मेडिकल करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हादसे में दो महिला टीचर व कैंटर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। कैंटर चालक के खिलाफ स्कूल प्रशासन ने शिकायत दी है। कैंटर चालक का मेडिकल कराया जा रहा है जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी कलालटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed