फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सीएम को शिकायत, वक्फ बोर्ड में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, जांच करवाएं

सीएम को शिकायत, वक्फ बोर्ड में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, जांच करवाएं

Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीएम को शिकायत, वक्फ बोर्ड में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, जांच करवाएं
सीएम को शिकायत, वक्फ बोर्ड में बढ़ रहा भ्रष्टाचार, जांच करवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हरियाणा मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने हरियाणा वक्फ बोर्ड में फैले कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीएम मनोहर लाल को पत्र भेजा है। इस पत्र में कमेटी के प्रधान ने वक्फ बोर्ड में चल रही गतिविधियों का सिलसिलेवार ब्योरा दिया है। साथ ही दावा किया है कि यदि इसकी जांच करवाई जाए तो बोर्ड में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा।
सीएम को भेजे पत्र में बताया गया है कि जमीनों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिस जमीन को जिला पलवल के हथीन तहसील में स्कूल खोलने के लिए खरीदा जा रहा है, उसमें बड़ा घपला है। इसकी कीमत को भी मौजूदा रेट से कहीं अधिक दिखाया गया है, जबकि बोर्ड के पास इससे अधिक जमीन पड़ी है। इसी तरह बोर्ड में धड़ाधड़ भर्तियां की जा रही हैं जबकि यह जरूरी नहीं हैं। इससे बोर्ड पर करोड़ों रुपये का बोझ भी पड़ेगा। इस पत्र में यह दावा भी किया गया है कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बावजूद बोर्ड का रेवेन्यू काफी गिर गया है। इसी तरह सैकड़ों इमाम भी रखने की योजना है, जिससे बोर्ड पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। जो भी भर्तियां की जा रही हैं, उसमें भ्रष्टाचार झलक रहा है। इस पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के मामले में बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी सहित चेयरमैन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
हरियाणा वक्फ बोर्ड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मिलीभगत वक्फ संपत्तियों के नाम पर खेल चल रहा है। इसी को लेकर सीएम को पत्र भेजा है ताकि इसकी जांच की जाए। निष्पक्ष जांच होने पर बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सूफी इमरान खान, प्रधान, हरियाणा मुस्लिम वेलफेयर कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed