{"_id":"5b981901867a557ec97f1788","slug":"151536694529-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पिता व पुत्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पिता व पुत्र जख्मी
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत, पिता-पुत्र जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। सोमवार देर रात अंबाला-जगाधरी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं पिता-पुत्र जख्मी हो गए। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
बादल दत्त निवासी सब्जी मंडी रानियां, सिरसा अपनी 36 वर्षीय पत्नी संध्या व पांच वर्षीय बेटे एडिनो के साथ बाइक पर सवार होकर यमुनानगर से अधोया स्थित चर्च में जा रहा था। बादल परिवार सहित अधोया चर्च में ही रहकर सेवा कर रहा है। बादल जैसे ही मनका गांव के पास पहुंचा तो एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में संध्या को गंभीर चोटें आईं, वहीं बादल व एडिनो को भी चोटें आईं। सूचना पाकर मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया। गंभीर रूप से घायल संध्या की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बादल व एडीनो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे को अंजाम देकर कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने बादल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश खोज शुरू कर दी है।