{"_id":"5ae22b284f1c1b76098b69cd","slug":"151524771624-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को होगा आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर्स यूनियन का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को होगा आंगनवाड़ी वर्कर और हैल्पर्स यूनियन का आंदोलन
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स यूनियन कल करेगी आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूनियन महासचिव जगमती मलिक ने अध्यक्षता करते हुए जम्मू कश्मीर में गत दिनों मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स पर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ने की घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आंगनबाड़ी कर्मियों को बहुत थोड़ा मानदेय मिलता है। अन्य प्रदेशों की भांति उक्त प्रदेश की आंगनबाड़ी कर्मी भी सरकारी कर्मचारी का दर्जा पाने और वेतन वृद्धि की मांग कर रही हैं जिनका पिछले कई मास का मानदेय भी बकाया पड़ा है। शनिवार को जम्मू कश्मीर में हुई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर यूनियन द्वारा धरने प्रदर्शन किए जाएंगे और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री मेनका गांधी के नाम मांग पत्र भेजा जाएगा।