{"_id":"5a2d86044f1c1bd1408bc37d","slug":"151512932868-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मंत्री आवास पर गरजने वाले बहुउद्देशीय कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री की दो टूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मंत्री आवास पर गरजने वाले बहुउद्देशीय कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल को मंत्री की दो टूक
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्वासन के बाद भी काम पर नहीं लौटे एनएचएम कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश भर के सैकड़ों कर्मचारियों ने रविवार को कैंट के बाजारों से रोष प्रदर्शन निकालते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की अर्थी भी निकाली गई। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मांगें मनवाने के लिए मंत्री विज से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी मंत्री से तीखी बहस भी हुई। पहले स्वास्थ्य मंत्री ने आगामी सप्ताह में मिलने का आश्वासन दिया। मगर प्रतिनिधिमंडल के जोर देने पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर 19 दिसंबर बैठक का दिन तय कर दिया। कर्मचारी इस बात पर अड़ गए कि मंत्री उन्हें लिखित में पत्र दें जिससे उनको मंत्री की बात का विश्वास हो सके। मगर तभी अनिल विज तलख अंदाज में बोले ‘मैं कच्ची बात नहीं करता, समय दिया तो जरूर मिलूंगा’। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ एसोसिएशन सदस्यों से बातचीत करेंगे। इस दौरान उनकी जो भी मांगें हैं उनको विस्तार से सुना जाएगा और हल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद एसोसिएशन ने अपना विरोध प्रदर्शन तो समाप्त किया, लेकिन बीते पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल समाप्त नहीं की। वहीं एनएचएम एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि मंत्री ने अभी तक केवल आश्वासन ही दिया है जबकि मांगे तो अब भी लंबित है।
रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) एसोसिएशन के सदस्यों ने कैंट के इंदिरा पार्क से रोष मार्च शुरू किया। प्रदर्शन में एनएचएम के अलावा अन्य कर्मी भी शामिल रहे। इंदिरा पार्क से विजय रतन चौक, रेलवे रोड होते हुए कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए मंत्री विज के शास्त्री कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ व्यापक मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा। मंत्री आवास के पास कॉलोनी के बाहर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया। यहां पर उन्होंने करीब 20 मिनट तक नारेबाजी की। इसके उपरांत एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिसमें अध्यक्ष ओमपति कादियान, महासचिव हरिनिवास, हिसार से अनिल गोयत, सोनीपत से जगमीर राठी सहित कई पदाधिकारी विज के निवास पर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि उनकी कई मांगें अब भी लंबित है जिन्हें पूरा नहीं किया गया है। इनमें से कई मांगे तो ऐसी हैं जिन्हें मंत्री पूर्व में पूरा कर चुके हैं, मगर यह अब तक लागू नहीं हुई है।
‘तो जाओ, जितने दिन बैठना है बैठो’
मंत्री विज से प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान विस्तृत तौर पर बात करने के लिए समय मांगा। मंत्री ने कहा कि वह उन्हें अधिकारियों से बात कर मिलने का समय देंगे। मगर कर्मचारी इस पर नहीं मानें, उन्होंने कहा कि जब तक मंत्री समय नहीं देंगे तब तक वह नहीं जाएंगे। मंत्री ने कहा कि वह विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर बैठक का दिन तय करेंगे और आगामी दो दिन में एसोसिएशन को बता दिया जाएगा कि किस दिन मीटिंग तय होगी। इसके बाद अगले सप्ताह मीटिंग की कोई तारीख तय कर ली जाएगी। मंत्री के आश्वासन पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नहीं मानें और समय देने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान उनकी मंत्री से हलकी बहस भी हुई। बाद में मंत्री ने विभागीय अधिकारी से बात की और मीटिंग 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में तय कर दी। उन्होंने कहा कि अब कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मगर कुछ सदस्य बाद में इस बात पर अड़ गए कि जब तक मंत्री लिखित तौर पर मीटिंग तय होने की जानकारी नहीं देते तब तक वह प्रदर्शन पर अड़े रहेंगे। इस पर मंत्री अनिल विज तलख अंदाज में बोले ‘मैं कच्ची बात नहीं करता, समय दिया तो मिलूंगा’। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को उनपर भरोसा करना चाहिए। कुछ सदस्यों के फिर विरोध करने पर मंत्री फिर बोले ‘तो जाओ, जितने दिन बाहर बैठना है बैठो’। मंत्री के तीखे तेवर देख कर्मचारी कुछ शांत हुए जिसके बाद वह वापस लौटे।
विज्ञापन
केवल आश्वासन मिला, मांगें अब भी लंबित
दूसरी ओर अंबाला सिटी में बीते पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मियों ने मंत्री से मुलाकात के बाद भी हड़ताल समाप्त नहीं की। एनएचएम कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष तरणदीप सिंह ने कहा कि मंत्री ने अभी केवल मिलने का आश्वासन दिया है, उनकी मांगें अब भी लंबित हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होती कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संघ ने रविवार को पॉलीटेक्निक चौक के पास पार्क में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के डॉ. कपूर सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने भी उनको समर्थन दिया। उधर, कुछ एनएचएम कर्मी काम पर लौट भी आए हैं जिससे अब संघ में दरार आने के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि संघ के अध्यक्ष तरणदीप ने कहा कि दो-तीन कर्मियों के जाने से संघ के विरोध पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कर्मचारियों द्वारा जो मांगे उठाई जा रही है उन पर विचार किया जाएगा। रविवार को कर्मचारी संघ के सदस्य आए थे जिनको विस्तृत चर्चा करने के लिए 19 दिसंबर का समय दिया गया है। मांगों पर विचार किया जाएगा। -अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री, हरियाणा।