फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गांव मोहड़ी, मटेहड़ी शेखां व दुर्गा नगर में छापा मारा टीम ने

- गांव मोहड़ी, मटेहड़ी शेखां व दुर्गा नगर में छापा मारा टीम ने

Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
- गांव मोहड़ी, मटेहड़ी शेखां व दुर्गा नगर में छापा मारा टीम ने
सीएम फ्लाइंग ने चार झोलाछाप डॉक्टर पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को जिले में छापामारी करते हुए चार झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की। गांव में क्लीनिक खोलकर लोगों का उपचार करने वाले इन लोगों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। अब पुलिस ने सभी झोलाछाप डॉक्टरों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
वीरवार को सीएम फ्लाइंग और सीआईडी ने प्रदेश में अन्य स्थानों के अलावा अंबाला सिटी के साथ सटे गांवों में रेड की। गांव मोहड़ी, मटेहड़ी शेखां और दुर्गा नगर में छापामारी के दौरान हड़कंप की स्थिति रही। बताते हैं कि झोलाछाप डॉक्टर बीते काफी समय से यहां पर दुकानें चला रहे थे। टीम में सीआईडी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह श्योकंद, एएसआई अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल गुर साहिब सिंह, सीएम फ्लाइंग से यादविंद्र सिंह मौजूद रहे। टीम ने रेड से पहले स्वास्थ्य विभाग से ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. विपिन भंडारी और आयुर्वेद डॉ. सतपाल को शामिल किया। टीम ने सबसे पहले गांव मोहड़ी पहुंचकर कार्रवाई की। इसके बाद टीम गांव मटेहड़ी में दो डाक्टरों पर कार्रवाई की। इसके बाद गांव दुर्गानगर में एक डॉक्टर को पकड़ा जो क्लीनिक पर आने वाले लोगों को चेकअप के बाद दवाइयां वितरित करते थे। पूरी जांच पड़ताल के बाद इन्हें पकड़ा गया।
विज्ञापन


पहले बस संचालकों पर की थी कार्रवाई
बता दें कि कुछ माह पहले ही सीएम फ्लाइंग और सीआईडी द्वारा संयुक्त रूप से निजी बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। अंबाला में छापेमारी के दौरान फ्लाइंग टीम ने कई बस चालकों को बिना कोई रूट परमिट के बस चलाते हुए पकड़ा था। बसों के अलावा मैक्सी कैब को भी इंपाउंड कर उनके चालान किए थे। इतना ही नहीं सीएम फ्लाइंग ने खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों पर भी छापामारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed