फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - गांव उगाला में संदिग्ध बुखार का मामला -

- गांव उगाला में संदिग्ध बुखार का मामला -

Sat, 04 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
- गांव उगाला में संदिग्ध बुखार का मामला -
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा, लिए ब्लड सैंपल
विज्ञापन

अंबाला। स्वास्थ्य विभाग अंबाला की टीम ने उगाला गांव का दौरा करके मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया बुखारों से सुरक्षित रहने के लिए गांव वासियों को जागरूक किया। सिविल सर्जन डा. विनोद गुप्ता के निर्देश पर उपसिविल सर्जन डा. जयंती वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन भंडारी ने गांव का दौरा किया और लोगों को इन बीमारियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए।

उपसिविल सर्जन ने बताया कि उगाला गांव में बुखार के कसों को देखते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र उगाला में मैडिकल कैम्प शुरू किया गया है, जिसमें चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की जा रही है और आवश्यकता अनुसार दवाईयां भी निशुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के सैंपल भी लिए जा रहे हैं और इनकी जांच के बाद आवश्यक इलाज की सुविधाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बराड़ा का भी दौरा किया गया और सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया इत्यादि बुखारों से संबंधित मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। डा. वर्मा ने बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है जो दस दिन में ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस बुखार से घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन बुखार होने पर उसकी जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार होने की स्थिति में तरल पदार्थों, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें और रोगी पूरी तरह आराम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed