फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धान की अंबाला में बंपर पैदावार, 757564 टन धान बिका

धान की अंबाला में बंपर पैदावार, 757564 टन धान बिका

Sat, 04 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
धान की अंबाला में बंपर पैदावार, 757564 टन धान बिका
धान की अंबाला में बंपर पैदावार, 757564 टन धान बिका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। उपायुक्त शरनदीप कौर बराड़ ने बताया कि इस वर्ष जिले में धान की रिकार्ड पैदावार दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिला की सभी 14 अनाज मंडियों में धान का खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिला की सभी 14 अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर 757564 टन धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस धान में से मिल मालिकों ने 466 टन धान खरीदा है जबकि शेष सारे धान की खरीद सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि मंडियों में आए धान में ग्रेड ए श्रेणी का 757133 टन, सरबती किस्म 31 टन तथा बासमती किस्म का 400 टन धान शामिल है। कउन्होंने बताया कि इस अवधि में अंबाला छावनी अनाज मंडी में 29333 टन, अंबाला शहर अनाज मंडी में 282076 टन, बराड़ा में 84255 टन, भरेड़ी कलां में 9745 टन, कड़ासन में 16293 टन, केसरी में 9625 टन, मुलाना में 63214 टन, नन्यौला में 43419 टन, नारायणगढ़ में 75925 टन, साहा में 61998 टन, सरदाहेड़ी में 16195 टन, शहजादपुर में 34066 टन, तलहेड़ी मंडी में 23414 टन और उगाला अनाज मंडी में 8435 टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 251873 टन, हैफड द्वारा 456170 टन और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 49055 टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed