{"_id":"59f3960a4f1c1b79548b97f1","slug":"151509135882-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से एक की मौत, पुलिस कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से एक की मौत, पुलिस कार्रवाई शुरू
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से एक की मौत, पुलिस कार्रवाई शुरू
अंबाला कैंट। बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति को घायल हालत में कैंट के सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां उसे उपचार दिया गया और अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दी गई। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कैंट के बाहर क्रास रोड स्थित हाथी खाना मंदिर के पास वीरवार को एक अधेड़ मान सिंह पेड़ काट रहा था। इसी दौरान पेड़ से गुजर रही करंट की तार की चपेट में आने से अधेड़ झुलस गया। इसके बाद खेत मालिक व परिजन झुलसे अधेड़ को लेकर प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। परिजन ने बताया कि जहां उसका उपचार किया और भर्ती कर लिया। हालत में सुधार के चलते चिकित्सक ने अधेड़ को वीरवार रात को छुट्टी दे दी। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह घायल उठा और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। लेकिन इसके कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।