फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सीमेंट व सरिया के दामों में आई गिरावट

सीमेंट व सरिया के दामों में आई गिरावट

Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट व सरिया के दामों में आई गिरावट
फोटो नंबर : 26
विज्ञापन

आशियाना बनाना हुआ अब और सस्ता
- सीमेंट व सरिया के दाम में आई गिरावट
- ईंट भट्ठों पर जीएसटी लगने से ईंट के दाम मामूली बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। आशियाना बनाने की सोच रहे हैं तो यह समय बेहतर है। जीएसटी आने के बाद प्रॉपर्टी के दाम में एकाएक गिरावट आई है जबकि सीमेंट, सरिया व अन्य निर्माण सामग्री के दाम भी पहले से कम हुए हैं। केवल ईंट के दाम में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। जानकार बताते हैं कि आशियाना बनाने के लिए यह समय एक दम सही है। अभी दाम कम है मगर आगे त्योहारों का सीजन है और इससे बाजार में उछाल आने से निर्माण सामग्री कुछ महंगी हो सकती है।
जीएसटी के बाद सीमेंट के दामों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। प्रति बोरी 10 से 20 रुपये तक दाम कम हुए हैं। नामी कंपनियों से लेकर अन्य कंपनियों ने सीमेंट की बोरियों के दाम घटा दिए हैं। बाजार में नया स्टॉक भी आ गया है और 10 से 20 रुपये प्रति बोरी अब अंतर आ गया है। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके अलावा रेत और सरिया भी पहले से सस्ता हुआ है। प्रापर्टी डीलर बताते हैं कि जीएसटी से समीकरण बदल गए हैं। आशियाना बनाने में अभी दो से तीन लाख रुपये की बचत हो सकती है। वह बताते हैं कि जीएसटी के बाद से बाजार एकदम मंदा है और प्रॉपर्टी के दाम नीचे आ गए हैं। ऐसे में जमीन खरीदने से लेकर मकान बनाने में अच्छी बचत हो सकती है। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए यह उपयुक्त समय है। आगे त्यौहार का सीजन है जिसमें हर वस्तु के दाम तेज होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


इनके दाम हुए कम
अब पहले
सीमेंट 300 320 से 325
सरिया 38 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
रेत कोर 22 से 23 रुपये प्रति फुट 27 से 28 रुपये प्रति फुट

इनके दाम में उछाल
अब पहले
ईंट 4200 से 4400 रुपये 3800 से 4000 प्रति हजार ईंट
बजरी 2200 से 2500 1600 से 1700 रुपये प्रति फुट

बजरी के दाम जीएसटी से प्रभावित नहीं
बजरी के दाम में बीते एक माह में जिले में सबसे ज्यादा अंतर आया है। मगर अंतर जीएसटी की वजह से नहीं आया है। जिले में पहले ओवरलोडिंग काफी थी। क्रेशर या नदी तल से क्षमता से ज्यादा लोडिंग वाहन चालक धड़ल्ले से कर रहे थे। मगर कुछ समय से पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई सख्ती के बाद अब ओवर लोडिंग बंद हो गई है और इसका सीधा असर बजरी के रेट पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से कम हुए दाम
सीमेंट कारोबारी राकेश कुमार ने बताया कि जीएसटी के बाद से सीमेंट के दाम पर गिरावट आई है जोकि लोगों के लिए बढ़िया है। अभी अलग-अलग सीमेंट के दाम 20 रुपये तक कम हुए हैं। आशियाना बनाने के लिए सीमेंट प्रयोग सर्वाधिक रहता है और ऐसे में लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।


जीएसटी के बाद कम हुए दाम
बजरी व रेत के कारोबारी विकास नाथ ने बताया कि जीएसटी के बाद से निर्माण सामग्री के दाम गिरे हैं। रेत के दाम पहले से कम हुए हैं जबकि सीमेंट, सरिया के दाम भी कम हुए हैं। केवल बजरी के दाम लोडिंग पर प्रतिबंध की वजह से बड़े हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करना इस समय लोगों के लिए बेहतर है और यदि लोग अभी आशियाना बनाने की चाहत रखते हैं तो उनके लिए अभी अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed