फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15 thousand ORS allotted to the hospital, yet patients are returning empty handed

Ambala News: अस्पताल को 15 हजार ओआरएस अलॉट, फिर भी खाली लौट रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
15 thousand ORS allotted to the hospital, yet patients are returning empty handed
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में डायरिया के मरीजों को ओआरएस नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में स्टॉक समाप्त होने से ओपीडी में आने वाले मरीज खाली हाथ ही लौट रहे हैं। जबकि नागरिक अस्पताल को 15 हजार पैकेट अलॉट हुए थे। इनमें से सिर्फ 2000 पैकेट ही अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पहुंचे थे। ऐसे में अब पेट की समस्याओं वाले मरीजों को दवाइयों के काउंटर पर ओआरएस नहीं मिल पा रहा है। पेट की बीमारियों से संबंधित मरीज को दवा के साथ- साथ एक या दो पैकेट ओआरएस देना होता है। जिससे मरीज में पानी की कमी न हो सके।
विज्ञापन


मंडल स्तरीय वेयरहाउस से अस्पताल को 15 हजार ओआरएस तो जारी हुए थे मगर इन्हें रखने के लिए अस्पताल में जगह ही नहीं है। इसलिए बाकी के पैकेट वापस लिए नहीं गए। वहीं ट्रामा सेंटर में ही दो हजार पैकेटों को स्टोर किया गया है। बारिश के मौसम में अधिक पैकेट देने से वह खराब हो सकते हैं क्योंकि अस्पताल में इनको स्टोर करने के लिए व्यवस्था नहीं है। ओपीडी सहित ट्रामा सेंटर में भी पेट से संबंधित 200 से 300 मरीज रोजाना अपना उपचार और दवा लेने के लिए आते हैं। ऐसे में सभी मरीजों को ओआरएस के पैकेट देना जरूरी होता है। वहीं ओपीडी में भी ओआरएस काउंटर बनाने का प्रावधान है। मगर अभी तक यहां पर काउंटर नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

----------
हमारी ओर से ट्रामा सेंटर में दो हजार पैकेट स्टोर किए गए हैं। ट्रामा में ही ओआरएस काउंटर बनाया गया है। सोमवार को ओपीडी में भी ओआरएस काउंटर स्थापित कर दिया जाएगा। जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉ अदिति, पीएमओ प्रवक्ता नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed