फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15 players selected for handball district level match, Ambala

हैंडबॉल जिलास्तरीय मुकाबले के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
15 players selected for handball district level match, Ambala
जोनल लेवल हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से अंबाला में खंड व जिला स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन खेल प्रतियोगिताओं में जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। हैंडबॉल जिला स्तर मुकाबले के लिए जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
जोनल लेवल हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर-17 में विद्यालय के लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 हैंडबॉल में विद्यालय की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों में से 9 लड़कों को और 6 लड़कियों को जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया गया। प्राचार्य उमा मलिक ने सभी खेल प्रतिभागियों को उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए सराहा तथा चयनित विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

स्कूल प्रधान वीके जैन (एडवोकेट), चीफ कोआर्डिनेटर रमन जैन, महासचिव अशोक जैन, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, जनरल मैनेजर डॉ. राजीव जैन, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश जैन, प्रबंधक समिति के विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी और चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed