फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आचार संहिता का बहाना बना लगाया बोर्ड

आचार संहिता का बहाना बना लगाया बोर्ड

Wed, 13 Mar 2019 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का बहाना बना लगाया बोर्ड
आचार संहिता का बहाना बना लगाया राशन कार्ड नहीं बनने का नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। कस्बा के खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में अचार संहिता का बहाना बनाकर लोगों का राशन कार्ड बनाना बंद कर दिया। यही नहीं विभाग के कर्मचारियों ने एक कागज पर लिख कर लगा दिया कि आचार संहिता लगने के कारण नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। ऐसा पढ़कर अधिकांश उपभोक्ता राशन कार्ड के कागज बिना जमा करवाए वापस लौट गए, लेकिन जब मीडिया कर्मचारी वहां गए तो देखा कि नोटिस लगा हुआ है। कुछ उपभोक्ता हाथों में कागज लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए खड़े हैं। कारण पूछा तो कर्मचारी बोले की आचार संहिता लग चुकी है राशन कार्ड नहीं बनेंगे, लेकिन जब खाद्य आपूर्ति अधिकारी से बात की गई तो बोले ऐसा नहीं है। आचार संहिता में यह काम नहीं आता। इसके बाद कर्मचारी राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं करने लगे। इस दौरान संजीव कुमार, महिंद्र कुमार, दीपक अरोड़ा, शेर सिंह व राम चंद्र ने बताया कि कई उपभोक्ता इस बोर्ड के बाद बिना कागज जमा करवाए चले गए। बाद में विभाग के इंस्पेक्टर संदीप कुमार के आदेश पर लिखा हुआ पर्चा उतार दिया गया।
---
ऐसा नहीं है, राशन कार्ड बन सकते हैं। अगर किसी कर्मचारी ने ऐसा लिखा है तो गलत है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, राशन व खाद्य आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed