फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हाईवे पर गड्ढे के कारण हादसा होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी पर होगी कार्रवाई : एडीसी

हाईवे पर गड्ढे के कारण हादसा होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी पर होगी कार्रवाई : एडीसी

Thu, 27 Sep 2018 09:17 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर गड्ढे के कारण हादसा होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी पर होगी कार्रवाई : एडीसी
गड्ढे के कारण हादसा होने पर एनएच अथॉरिटी पर होगी कार्रवाई : एडीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिले की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत और सुधार के कार्यों में राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी द्वारा ढीली कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। यदि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े गड्ढे के कारण घटना होती है तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी।
एडीसी बुधवार को विकास सदन के कांफ्रेंस हॉल में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों पर जहां कहीं भी आवश्यक मरम्मत अथवा बर्म इत्यादि पर मिट्टी डालने की आवश्यकता है, वे इस कार्य को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे भी जिले की सीमा में संबंधित सभी हाईवे की खामियों को शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन

---------------
झुके पेड़ों व खंभों को ठीक कराए विभाग
एडीसी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों के किनारे झुके हुए पेड़ों को ठीक करवाने के साथ-साथ किनारे उगी बड़ी झाड़ियों को भी कटवाएं। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी भी झुके हुए बिजली के खंभों को दुरुस्त करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
स्कूली वाहनों की जांच करें एसडीएम
जिले के सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा करें, जो बच्चों को लाने व ले जाने के लिए वाहन का प्रयोग करते हैं। इन वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय द्वारा स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित नियमों की पालना से संबंधित पहलुओं की भी गहनता से जांच करें। जिस विद्यालय के वाहन में खामियां पाई जाएं, उन्हें निर्धारित अवधि में यह खामियां पूरी करने के लिए नोटिस भी जारी करें।

-------------
कानून तोड़ने वालों का करें चालान
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों पर क्षमता से अधिक भार लोड कर चलने वाले वाहनों, माल वाहक वाहनों को सवारी ढोने में प्रयोग लाने इत्यादि के भी चालान करें। इस अवसर पर एसडीएम छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, नगराधीश सुशील कुमार, डीएसपी सुल्तान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed