फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पत्नी के चरित्र पर संदेह था पूर्व फौजी को, पत्नी अलग रह रही थी

- पत्नी के चरित्र पर संदेह था पूर्व फौजी को, पत्नी अलग रह रही थी

Fri, 24 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
- पत्नी के चरित्र पर संदेह था पूर्व फौजी को, पत्नी अलग रह रही थी
पुलिस चौकी के सामने पूर्व फौजी ने पत्नी की गोली मार की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित एक बैंक में कार्यरत गार्ड ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की पुलिस चौकी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पूर्व फौजी विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक गांव निवारसी, जिला कुरुक्षेत्र निवासी पूर्व फौजी विक्रम का नारायणगढ़ निवासी पत्नी गुरप्रीत (लगभग 45 वर्षीय) से विवाद चल रहा था। यही नहीं विक्रम को पत्नी के चरित्र पर भी शक था। गुरप्रीत कौर की मां ने बलदेव नगर पुलिस चौकी में गत दिनों एक शिकायत दी हुई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसकी बेटी पति का घर छोड़कर अंबाला में किसी के पास रह रही है। वीरवार को गुरप्रीत कौर और विक्रम पुलिस चौकी में आए थे।
विज्ञापन

विक्रम बार-बार गुरप्रीत को अपने साथ लाडवा ले जाने की जिद्द कर रहा था। उसने गुरप्रीत को कई बार समझाना भी चाहा, मगर वह उसकी बात नहीं सुन रही थी। इस बीच विक्रम कुछ समय बाद गुरप्रीत को चौकी से बाहर ले जाकर घर चलने की जिद करने लगा, लेकिन वह नहीं मानी। बताते हैं कि इस दौरान विक्रम गुस्से में आ गया और उसने पत्नी के सिर पर पिस्टल रखकर दो फायर कर दिए। पुलिस तुरंत गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो गुरप्रीत सड़क पर तड़प रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख पुलिस मुलाजिमों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने उसी दौरान विक्रम के हाथ से पिस्टल छीनी और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और गुरप्रीत को अस्पताल पहुुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसलिए मारी गोली
आरोपी विक्रम ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता था। इसलिए उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी नहीं तो वह उसे ऐसे ही छोड़ भी सकता था। उसने मजबूरी में ऐसा किया है। विक्रम ने रोते हुए कहा यदि वो चाहता तो उसे रात के समय कहीं मारकर फेंक सकता था, जहां उसकी लाश को कुत्ते नोच सकते थे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। पत्नी को इसलिए गोली मारी है ताकि उसकी लाश के साथ ऐसा कुछ न हो।

विक्रम ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे गुरप्रीत के चरित्र पर संदेह था। उसने कई बार गुरप्रीत को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अब काफी समय से वह उससे अलग रह रही थी। उसने गुरप्रीत को वापस बुलाना चाहा, लेकिन वह नहीं आई।
दूसरी ओर पुलिस ने गुरप्रीत की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को बलदेव नगर चौकी बुलाया था। पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही थी, मगर इस दौरान यह हादसा हो गया।


हत्या का मामला दर्ज
उधर, पुलिस ने विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बलदेव नगर थाने के एसएचओ रजनीश यादव ने बताया कि विक्रम पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। चौकी के समक्ष विक्रम ने पत्नी को गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed