{"_id":"59a1ca384f1c1b20498b484c","slug":"141503775288-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराड़ा के नाम चर्चा घर से पुलिस को मिले 16 पेट्रोल बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराड़ा के नाम चर्चा घर से पुलिस को मिले 16 पेट्रोल बम
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सरकारी आदेशों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले के सभी 13 नामचर्चा घरों में ताले जड़ दिए हैं। नामचर्चा घरों में छानबीन के दौरान पुलिस को पेट्रोल बम, लाठियां व अन्य धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। पेट्रोल बम के मिलने से साफ है कि डेरा समर्थक बड़ी साजिश की फिराक में थे। इस दौरान एक नामचर्चा में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य गेटों पर ताला जड़ने के बाद यहां पर एसडीएम द्वारा नोटिस भी चस्पा दिए गए हैं। भारी मात्रा में पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है।
सुबह से ही विभिन्न थानों से पुलिस फोर्स प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नामचर्चा घरों में कार्रवाई करने के लिए जुटने लगे। कार्रवाई सबसे पहले नन्हेड़ा स्थित नामचर्चा घर से आरंभ हुई। यहां पर नाले के ठीक साथ बने नामचर्चा घर में कुछ युवा व महिलाएं मौजूद थी। पुलिस व फोर्स के आते यहां पर कार्रवाई आरंभ कर दी गई। अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने को कहा गया। सर्च अभियान के दौरान यहां से पुलिस को डंडे मिले जिन्हें जब्त किया गया।
---------------------------
बब्याल व गुरुनानक नगर नामचर्चा घर में भी जड़ा ताला
बब्याल व गुरुनानक नगर के डेरों पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे तो बाबा समर्थक पहले ही डेरों से नदारद मिले, डेरों पर ताला जड़ा मिला। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मुलाजिमों को मुख्य गेट से अंदर दाखिल करवाकर डेरे की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि डेरों में एक-दो डंडे जरूर मिले वो भी प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पहले से लगे तालों पर प्रशासनिक ताला लगाकर अपने कब्जे में ले लिया। बाकायदा डीएसपी सुरेश कौशिक व एसडीएम सुभाष सिहाग द्वारा डेरे के बाहर नोटिस चस्पा कर डेरा समर्थकों को भी जानकारी दी गई और शांति बनाए रखने के लिए चेताया गया था। प्रशासन द्वारा नोटिस लगाने का मुख्य उद्देश्य ये था कि डेरा समर्थकों को जानकारी मिल सके और वह डेरे में कोई भी गतिविधि न कर सके।
विज्ञापन
------------------------------
पुलिस ने दो चौकीदारों से भी की पूछताछ
बराड़ा। बराड़ा के डेरा सच्चा सौदा के नाम चर्चा घर पर भी ताला जड़ा गया। इससे पहले यहां चलाए गए छानबीन अभियान के दौरान नाम चर्चा घर से 16 पेट्रोल बम, लाठियां, डंडे व तेजधार हथियार छुपाए हुए मिले। पुलिस ने दो चौकीदारों से भी पूछताछ की। जब थाना प्रभारी सुनील कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, तहसीलदार बराड़ा पुण्यदीप की मौजूदगी में नाम चर्चा घर को खंगाला तो वहां से करीब पेट्रोल बम एवं अन्य हथियार मिले। पुलिस ने जब नाम चर्चा घर की दीवार से बाहर देखा तो खेतों में भी लाठियां पड़ी हुई थी। पुलिस ने डेरा से दो चौकीदारों मदन लाल व जय पाल को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस को भी इन पेट्रोल बमों की भनक तक नहीं लगी।
-----------------------------------
गायब मिली सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क
पुलिस ने नाम चर्चा घर के स्टोर, कैंटीन व रसोई को खंगाला वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया जिसमें सीसीटीवी कैमरे के सभी उपकरण थे लेकिन हार्ड डिस्क नहीं मिली। पेट्रोल की बोतलें मिली हैं। बोतलों व लाठियों की गिनती की जा रही है। मौके से हार्ड डिस्क नहीं मिली जिसके लिए जांच चल रही है।
सुनील कुमार, प्रभारी, बराड़ा थाना।
------------------------------
साहा में लगाया ताला
साहा। दूसरी ओर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कौशल व साहा थाने के एसएचओ शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने साहा व केसरी के नामचर्चा घरों में ताला जड़ा गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कुछ नामचर्चा घरों से सिलेंडर व अन्य सामान भी बरामद किया गया जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। यहां सर्च अभियान चलाने के बाद सभी नामचर्चा घरों पर ताला जड़ा गया।
----------------------------------
कलालटी नामचर्चा घर में मिले डंडे
मुलाना। मुलाना पुलिस ने कलालटी गांव स्थित नाम चर्चा घर पर तालाबंदी की। तालाबंदी के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व मुलाना पुलिस ने नाम चर्चा घर के सभी कमरों की गहनता से जांच की व इस दौरान डेरे से दर्जनों लाठियां, सरिये व लोहे की रोड़ बरामद की गई। मौके पर एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह व बराड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार भारी दल बल सहित उपस्थित रहे। शनिवार लगभग साढ़े ग्यारह बजे मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने भारी दलबल सहित कलालटी गांव स्थित नाम चर्चा घर को चारों तरफ से घेरा। इसके बाद एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुण्यदीप शर्मा की उपस्थिति में नाम चर्चा घर में जाकर गहनता से जांच की। नाम चर्चा घर में बने तीन कमरों पर लगे तालों को वहीं रखी चाबी द्वारा खोल कर कमरों को भी जांचा गया। जांच के दौरान कमरों से दर्जनों लाठियां, सरिये व लोहे की रॉड बरामद की गई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद मुलाना पुलिस द्वारा पूरे नामचर्चा घर की तालाबंदी कर दी गई।
डेरा प्रेमी रहे नदारद
डेरा प्रेमियों व स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्र में डेरा समर्थकों की संख्या हजारों में बताई जाती रही है जिसके चलते नाम चर्चा घर की तालाबंदी के दौरान मुलाना पुलिस को डेरा प्रेमियों के पहुंचने की आशंका थी। लगभग डेढ़ घंटे चली तालाबंदी के दौरान एक भी डेरा प्रेमी नाम चर्चा के आस पास तक नहीं फटका। मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि कलालटी स्थित नामचर्चा घर पर तालाबंदी की गई है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए 15 सुरक्षा कर्मी भी नाम चर्चा घर पर तैनात किए गए है।
----------------------
बाहर पुलिस जवानों को भी तैनात किया
नारायणगढ़/शहजादपुर। इसी तरह नारायणगढ़ में दो और शहजादपुर में एक नामचर्चा घर पर भी ताले जड़ दिए गए हैं। डीएसपी व तहसीलदार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तीनों नाम चर्चा घरों पर ताला जड़ा गया। यहां पर कोई भी व्यक्ति टीम को नहीं मिला जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ताले जड़े गए। सुरक्षा के लिए बाहर पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया है। उधर, नग्गल क्षेत्र में सौंटा, मटेड़ी शेखां व धुरकड़ा में नामचर्चा पर ताला लगाया गया। इस दौरान यहां काफी संख्या में डेरा प्रेमी मौजूद रहे। मगर भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली और पुलिस व प्रशासन ने सभी नामचर्चा घरों को सील कर दिया है।
कोट्स
जिले के सभी 13 नामचर्चा घरों में ताले जड़ दिए गए हैं। धारा 144 लागू है और यहां पर लोग लगातार इकट्ठा हो रहे थे। कुछ स्थानों पर पेट्रोल की बोतलें, लाठियां, डंडे व अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन मामलों में कार्रवाई कर रही है।
अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।