{"_id":"599b2e534f1c1b4a198b4809","slug":"141503342163-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा ने दी चार जरूरतमंद छात्राओं की दस माह की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा ने दी चार जरूरतमंद छात्राओं की दस माह की फीस
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शिव मंदिर प्रीत नगर के तत्वाधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सोमवार एसडी कन्या महाविद्यालय, पंजाबी मोहल्ला में चार जरूरतमंद छात्राओं की 10 माह की फीस सभा की ओर से दी गई। फीस सभा के सदस्य अनिल बंसल के सौजन्य से दी गई। सभा के महासचिव सीआर शर्मा ने कहा कि शिव मंदिर सभा प्रीत नगर, भक्तों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम तो करवाती ही है, उसके साथ ही सभा अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए सामाजिक कार्यों में भी भाग लेती है। उन्होंने अन्य सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वह भी अपनी सभा के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने में सहयोग दें। इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष विनोद सपरा, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार शर्मा, स्कूल की प्रिंसिपल आरती रानी एवं शिक्षिका ऊषा शर्मा उपस्थित रही।