{"_id":"59821dc44f1c1b1b0e8b4887","slug":"141501699524-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। कैंट सिविल अस्पताल में हेल्थ यानि गतिविधि पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर 150 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लगातार हो रही चोरी की वारदात को देखते हुए लिया है, मतलब ये कि अब सिविल अस्पताल में होगी हाईटेक सिक्योरिटी। यही नहीं अंबाला सिटी अस्पताल भी हाईटेक सिक्योरिटी लिस्ट में शामिल है। अस्पताल परिसर में इमरजेंसी और ओपीडी विभाग हाईमास्ट सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। अंबाला सिटी अस्पताल के जिन हिस्सों में कैमरे नहीं है, जल्द ही उन हिस्सों को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया जाएगा।
ओपीडी कांपलेक्स 22 कैमरों से हुआ लैस
अस्पताल में सिक्योरिटी हाईटेक करने की शुरूआत विभाग ने ओपीडी कांपलेक्स से की है। ओपीडी कांपलेक्स में पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों पर नजर बनाएं रखने के लिए विभाग द्वारा प्राइवेट एजेंसी की सहायता से करीबन 22 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य बुधवार पूरा किया गया है। ये कैमरे पूरी तरह से हाईमास्ट और फुल एलईडी है। ओपीडी के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरों से अस्पताल के माहौल पर भी विभाग के अधिकारी अपने कमरे में बैठे-बैठे नजर रख सकेंगे। ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मरीजों व तीमारदारों के बीच घुसकर ओपीडी में घुसकर वारदात को अंजाम दे सके। बाकायदा सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने का कंट्रोल रूम बिल्डिंग के एसएमओ रूम में किया गया। जहां एसएमओ सीधा हर गतिविधि पर अपनी नजर जमाए रखेंगे। फिलहाल यह कैमरे ट्रायल तौर पर है और सफल नतीजे रहे तो अन्य वार्ड भी कैमरों से लैस होंगे
इमरजेंसी ब्लॉक समेत अन्य ब्लॉक में जल्द लगेंगे कैमरे
योजना में इमरजेंसी, डायलिसिस समेत अन्य ब्लॉक को भी शामिल किया जाएगा। जैसे ही इमरजेंसी की पूरी बिल्डिंग तैयार हो जाएगी तो कैमरों को लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। अस्पताल को पूरी तरह से हाईटेक सिक्योरिटी देने के लिए फिलहाल करीबन 150 कैमरों का प्रपोजल चल रहा है जिनमें से 22 कैमरे लग चुके हैं। इन सभी कैमरों को ब्लॉक की एंट्री से लेकर समस्त वार्डों व अस्पताल स्टाफ के कमरों के बाहर लगाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विभाग ने ये कदम आए दिन हो रही चोरी व मरीजों द्वारा किए जाने वाले हंगामे को देखते हुए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
परिसर में लगे कैमरों से जेबकतरों व चोरों पर रहेगी नजर
बिल्डिंग के साथ-साथ परिसर में भी कैमरों से नजर रखने के लिए परिसर में कैमरों से नजर रखी जाएगी। दरअसल, अस्पताल मरीजों व तीमारदारों की संख्या बढने के साथ-साथ जेबकतरों व चोरों भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। कई बार अस्पताल परिसर से साइकिल व मोटर साइकिल तक चोरी हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि चोर अस्पताल स्टाफ तक के साइकिल व बाइक तक चुरी कर चुके है। जबकि गत दिवस अस्पताल से प्रस्तुति विभाग से स्टाफ का पर्स चुरा ले गए थे। इस वारदात के बाद से मरीजों व तीमारदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इन कैमरों की सहायता से अस्पताल परिसर में मौजूदा पुलिस चौंकी के मुलाजिमों को भी काफी राहत मिलेगी।
सिटी अस्पताल में भी 22 कैमरों से बढ़ेगी सुरक्षा
कैंट सिविल अस्पताल के इलावा सिटी अस्पताल की सुरक्षा को बढ़ाने की योजना तैयार है। विभाग द्वारा सिटी अस्पताल के जिस एरिया में कैमरे नहीं लगे हुए है, वहां भी कैमरे लगाकर पुरी तरह से चौकसी बरती जाएगी। जल्द ही अस्पताल में कैमरे लगाने का काम प्राइवेट एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, अस्पतालों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने सीसीटीवी कैमरों का प्रपोजल बनाकर विभाग को भेजा था। प्रपोजल के तहत कैंट सिविल अस्पताल की ओपीडी व सिटी अस्पताल में कैमरे लगाने के काम को हरी झंडी मिल चुकी है।
सीएमओ डॉ विनोद गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इससे अस्पताल परिसर की सुरक्षा को काफी मजबूती मिलेगी।