फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   14 lakh duped by luring people to make profits from home on Telegram

Ambala News: टेलीग्राम पर घर बैठे मुनाफे का लालच देकर 14 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
14 lakh duped by luring people to make profits from home on Telegram
- पैसे निकाले का प्रयास किया तो फर्जी सरकारी दस्तावेज भेजकर डराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साइबर ठग सोशल मीडिया व मैसेजिंग एप के जरिए लोगों को घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर निशाना बना रहे हैं। अंबाला सिटी के जग्गी कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा के साथ टेलीग्राम एप पर फॉरेक्स ट्रेडिंग व टास्क आधारित निवेश का झांसा देकर 14 लाख रुपये की ठगी की गई।
ठगों ने फर्जी कानूनी दस्तावेज भेजकर डराया कि पैसा जमा न करने पर उनका पूरा फंड फ्रीज हो जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बाद में आरोपी ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से ब्लॉक कर दिया व फर्जी वेबसाइट को भी बंद कर दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विकास मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी 2026 को उनके टेलीग्राम पर फास्ट वीड्रॉल नाम के एक चैनल से संदेश आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को अंतरराष्ट्रीय निवेश फर्म का सलाहकार बताते हुए विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने पर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया था। शुरुआत में ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब ठगों ने लगातार फर्जी प्रॉफिट स्क्रीनशॉट और बैंक क्रेडिट के मैसेज भेजे तो वह उनके झांसे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल डैशबोर्ड पर फर्जी मुनाफा दिखाया
विकास ने बातया कि शुरुआत में छोटी रकम यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की। ठगों ने एक फर्जी डिजिटल पोर्टल और डैशबोर्ड बनाकर मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। जब पैसे निकालने की कोशिश की तो पोर्टल पर रिक्वेस्ट खारिज हो गई। ठगों ने वीआईपी लेवल, सरकारी टैक्स और एंटी मनी लॉन्ड्रिंग क्लीयरेंस के नाम पर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया। फंसे हुए पैसे निकालने के प्रयास में दोस्तों से उधार लेकर, संपत्ति गिरवी रखकर और बैंक लोन लेकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर किश्तों में 14 लाख रुपये भेजते चले गए। फर्जी कानूनी दस्तावेज भेजकर डराया कि पैसा जमा न करने पर उनका पूरा फंड फ्रीज हो जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बाद में आरोपी ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से ब्लॉक कर दिया व फर्जी वेबसाइट को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed