फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   136 transformers will be installed in cities and villages, capacity of 100 will increase

Ambala News: शहर-गांव में लगेंगे 136 ट्रांसफार्मर, 100 की क्षमता बढ़ेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
136 transformers will be installed in cities and villages, capacity of 100 will increase
शहर में लगा बिजली निगम का ट्रांसफार्मर। संवाद
अंबाला सिटी। बिजली निगम ने शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए योजना बनाई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 136 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जबकि 100 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन

इन ट्रांसफार्मर पर करीब 3.50 करोड़ का बजट खर्च होगा। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए निगम ने जगहों को चिन्हित कर लिया है। वहीं, गर्मी में हांफने वाले ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। इसके लिए भी निगम कार्य करेगा। यह कार्य जून महीने तक पूरा किया जाएगा। ऐसे में गर्मी के सीजन में ट्रांसफार्मर ओवरलोड की समस्या लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इन जगहों पर लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

निगम की ओर से सब डिविजन के एरिया में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। चौड़मस्तपुर के क्षेत्र में 45, बलदेव नगर में 64, प्रेम नगर, मॉडल टाउन में 42, घासमंडी में 25, जगाधरी गेट में 12, सेक्टरों में 12, मिलाप नगर में 11, जलबेहड़ा गांव क्षेत्र में 10 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में कुल 60 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जबकि बाकी शहरी क्षेत्र में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने 100 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी

दरअसल, कई ऐसे ट्रांसफार्मर भी है, जिनकी क्षमता को निगम बढ़ाएंगा। इन ट्रांसफार्मर पर बीते गर्मी के सीजन में लोड होने से बिजली कट लगे। ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने से बार-बार समस्या आई। गर्मी के सीजन में निगम कर्मचारियों ने रात 10 से सुबह 4 बजे तक भी इन ट्रांसफार्मर का सर्वे किया और देखा गया कि किस ट्रांसफार्मर पर किस समय ज्यादा लोड रहता है। सेक्टरों में भी रात में एसी का लोड बढ़ने पर दिक्कत आई थी। निगम ने सर्वे के बाद 100 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई। अब इन ट्रांसफार्मर की क्षमता को दोगुना किया जाएगा।

सात करोड़ से 15 फीडर भी लगाएगा निगम

बिजली निगम ने गर्मी में हांफने वाले ओवरलोड फीडर को राहत देने की तैयारी कर ली है। गर्मी के सीजन में जिन फीडर के ओवरलोड होने से बिजली कट लगने की दिक्कत आई। अब उन फीडरों को बिजली निगम राहत देगा। इन फीडर का लोड आधा किया जाएगा। निगम अंबाला शहर डिवीजन में 15 नए फीडर खीचेंगा। सभी फीडर पर करीब सात करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। इन फीडर के लगने से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी उपभोक्ता को राहत मिलेगी।


वर्जन

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही कई ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। यह कार्य गर्मी के सीजन तक पूरा किया जाएगा। ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, शहर डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed