फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   13248 cheated on the pretext of earning thousands of rupees per month

हजारों रुपये प्रतिमाह कमाने का झांसा देकर ठगे 13248 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
13248 cheated on the pretext of earning thousands of rupees per month
निजी कंपनी द्वारा घर बैठे काम करने से 15 से 30 हजार रुपये प्रति महीना कमाने का झांसा देकर 13 हजार 248 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी अंबाला को दी शिकायत में गार्गी निवासी मानकपुर ने कहा है कि उसने नौ दिसंबर को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें कहा गया था कि घर बैठे काम करने की एवज में 15 से 30 हजार रुपये महीना तक कमा सकते हैं। इस झांसे में आकर उन्होंने नटराज पेंसिल कंपनी से संपर्क किया। संपर्क करने पर मनतोष यादव ने बताया कि उन्हें घर पर ही सारा सामान भेज दिया जाएगा। उसकी केवल पैकिंग करनी है। इसके लिए उन्हें 650 रुपये गूगल पे करने होंगे। इसके बाद उन्होंने वह रुपये भेज दिए। इसके बाद पहले 1150 रुपये, 4149 रुपये और बाद में 3150 रुपये भेजे। इस प्रकार कुल 13248 रुपये भेज दिए। मगर, उन्हें काम नहीं दिया गया। जब काम नहीं मिला उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी के पास मिली शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed