{"_id":"5c2bc35dbdec22572a20e96a","slug":"131546371933-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी अंत तक कैंटोनमेंट बोर्ड लेक में ले सकेंगे बोटिंग का लुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी अंत तक कैंटोनमेंट बोर्ड लेक में ले सकेंगे बोटिंग का लुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी के अंत तक सीबीए लेक में ले सकेंगे बोटिंग का लुत्फ
फोटो नंबर : 20 व 21
कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा इसी माह पूरा किया जाएगा कार्य
डेढ़ करोड़ रुपये से आठ एकड़ पर तैयार की गई झील
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। तोपखाना क्षेत्र में पानी की डिग्गी में जिस स्थान पर तोपखाना व आसपास क्षेत्र का गंदा पानी इकट्ठा होता था, अब उसी क्षेत्र को कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा एक सुंदर झील का रूप दिया जा रहा है। बोर्ड अधिकारी की मानें तो अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है। जनवरी के अंत तक सीबीए (कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला) लेक में लोग बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
आठ एकड़ भूमि पर बोर्ड द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कैंटोनमेंट यहां सुंदर झील विकसित कर रहा है। कार्य पूरा होने पर यह क्षेत्र एक बेहतर पिकनिक स्पॉट के तौर पर भी विकसित होगा, क्योंकि इस झील के ठीक साथ एक पार्क और ओपन एयर थियेटर भी बनाया गया है जिसका निर्माण बीते वर्ष पूरा हो चुका है। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा यहां पर झील विकसित करने के साथ-साथ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पार्क, झूले, झील के चारों को टहलने के लिए जॉगिंग ट्रैक, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, झूले व अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
पानी भरने के लिए स्टोन लगाने का कार्य पूरा
झील में पानी भरने के लिए बोर्ड द्वारा स्टोन लगाने के काम को पूरा कर लिया गया है। यहां पर अब बारिश के पानी के अलावा सीवरेज के पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट कर यहां डाला जाएगा। तालाब को एक बार भरने के बाद पानी को साफ करने का भी प्रावधान है। इसके अलावा तालाब के आसपास सड़कों व खुले क्षेत्र में बारिश के पानी की ड्रेन भी इस झील की ओर बनाई गई है। अभी कुछ समय पूर्व बारिश के दौरान यहां काफी जलकुंभी भी उग आईं थी जिसे साफ करने में ही बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है और जल्द ही तालाब को भरने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निजी एजेंसी के जिम्मे होगी बोटिंग
तालाब में बोटिंग का जिम्मा बोर्ड एक निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी में है। बोटिंग के लिए लोगों एक निर्धारित शुल्क वसूल किया जाएगा। बोर्ड द्वारा निजी एजेंसी को इसका कांट्रेक्ट अलॉट किया जाएगा।
कोट्स
सीबीए लेक का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और कुछ कार्य ही अभी शेष है। बोटिंग आरंभ की जाएगी। सीबीए लेक अंबाला की पहली लेक होगी जहां बोटिंग एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
-वरुण कालिया, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।