{"_id":"5bc8df96bdec22174b2c2361","slug":"131539891094-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने अंतोदय भवन केंद्र का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने अंतोदय भवन केंद्र का किया लोकार्पण
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने अंत्योदय भवन केंद्र का किया लोकार्पण
फोटो नंबर : 7
एक ही छत के नीचे 20 प्रमुख विभागों की 214 योजनाओं का मिलेगा ऑनलाइन लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिला मुख्यालय पर अंत्योदय भवन केंद्र का लोकार्पण डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने किया। इस भवन में जिला वासियों को 20 प्रमुख विभागों की 214 योजनाओं का एक ही छत के नीचे ऑनलाइन लाभ मिलेगा। चरणबद्ध तरीके से इस केंद्र पर राज्य व केंद्र सरकार की कुल 416 योजनाओं का ऑनलाइन लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। अब जनता को इन योजनाओं के लिए अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि इसी केंद्र से आवेदक का आवेदन ऑनलाइन संबंधित विभाग को चला जाएगा। योजना के क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग भी इसी केंद्र के माध्यम से हो पाएगी। यह केंद्र एडीसी कार्यालय के नजदीक खजाना कार्यालय के साथ स्थापित किया गया है। इसकी देखरेख जिला समाज कल्याण अधिकारी और सीएमजीजीए द्वारा की जाएगी। डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सुविधाओं को ऑनलाइन करने के लिए आरंभ किए गए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में यह एक क्रांतिकारी कदम है। लोग इस केंद्र में आकर मात्र 10 रुपये की फीस से किसी भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र में चार काउंटर स्थापित किए गए हैं। मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इन विभागों से संबंधित योजनाओं के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
प्रमुख तौर पर अंत्योदय भवन केंद्र में समाज कल्याण विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन विभाग, खेल विभाग, अक्षय ऊर्जा, बागवानी, कृषि, पशुपालन, लोक निर्माण, मत्स्य, रोजगार, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, श्रमिक कल्याण बोर्ड, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण निगम से संबंधित योजनाओं का लाभ ऑनलाइन इस केंद्र पर उपलब्ध होगा।