फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरामुखी मामले में फैसला सुनाने के चलते अंबाला में सुरक्षा और बढ़ाई -

- पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरामुखी मामले में फैसला सुनाने के चलते अंबाला में सुरक्षा और बढ़ाई -

Fri, 25 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
- पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरामुखी मामले में फैसला सुनाने के चलते अंबाला में सुरक्षा और बढ़ाई -
फोटो नंबर :: 05, 06, 29 से 42 तक
विज्ञापन

- पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरामुखी मामले में फैसला सुनाने के चलते अंबाला में सुरक्षा और बढ़ाई
- सजा सुनाए जाने की स्थिति में अंबाला सिटी सेंट्रल जेल में लाए जा सकते हैं डेरा मुखी, स्पेशल सैल तैयार किया
- जिला प्रशासन ने बढ़ाई अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था, हर वाहन को चेक कर रही पुलिस
- अंबाला में एयरफोर्स और सेना को तैयार रहने के निर्देश, जिला में सुरक्षा कर्मियों का पहरा और कड़ा हुआ
- शक होने पर डेरा अनुयायियों को भेजा जा रहा वापस, पुलिस कर्मियों से बहसबाजी
- अधिकारियों ने जिला भर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश
- सुरक्षा के चलते वकीलों ने रखा 25 तक वर्क सस्पेंड, पुलिस चौकसी भी बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
पंचकूला सीबीआई कोर्ट में डेरा मुखी पर आने वाले फैसले और अंबाला में डेरा अनुयायियों की बढ़ती हलचल के चलते अंबाला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। रेलवे ने जहां 27 अगस्त तक 26 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, वहीं चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए परिवहन सेवा भी बंद है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बंदोबस्त पूरे होने का दावा किया जा रहा है, वहीं एयरफोर्स व सेना को भी तैयार रहने के आदेश मिले हैं। दूसरी ओर डेरा मुखी को सजा सुनाये जाने की स्थिति में सिटी की सेंट्रल जेल में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बाहरी परिसर में जहां थ्री लेयर सिक्योरिटी की जा रही है, वहीं जेल में स्पेशल सेल भी तैयार किया गया है। उधर, हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन जहां दावे कर रहा है, जबकि नाम चर्चा घरों के बाहर भी पुलिस का पहरा है। डीसी अंबाला ने जिला में सभी शराब ठेकों को 25 अगस्त को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस का खुफिया विभाग भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नजर रखे हुए है।
-----------
सेंट्रल जेल की थ्री लेयर सुरक्षा, स्पेशल सेल तैयार
अंबाला सिटी सेंट्रल जेल की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। सजा सुनाये जाने की स्थिति में डेरा मुखी को अंबाला सिटी की सेंट्रल जेल में लाया जा सकता है। इसके लिए जेल में स्पेशल सेल भी तैयार किया गया है। सूत्रों के अनुसार सेंट्रल जेल में सुरक्षा को कड़ा किया जा रहा है। इसके लिए जेल प्रशासन अपनी तैयारियां कर चुका है, जबकि इसके लिए थ्री लेयर सुरक्षा भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सजा सुनाये जाने की स्थिति में डेरा मुखी को अंबाला सिटी सेंट्रल जेल में लाया जा सकता है। इसी को लेकर स्पैशल सैल भी तैयार किया गया है। सेंट्रल जेल की सुरक्षा को थ्री लेयर में बांटा गया है, जबकि इसके लिए बैरिगेटिंग की जा रही है। इसी को लेकर एसडीएम सत्येंद्र सिवाच ने सेंट्रल जेल में सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। इसके अलावा उनहोंने ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए पुलिस नाकों पर चेकिंग की। उनके साथ डीएसपी प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने बताया कि केंद्रीय कारागार अंबाला शहर के बाहर लोक निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेटिंग की जा रही है, ताकि केंद्रीय कारागार क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कारागार के आस पास 3 लेयर की बैरिकेटिंग की गई है, जिसमें 100 मीटर से लेकर दूरदराज के क्षेत्रों तक बैरिकेटिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैरिकेटिंग की जिम्मेवारी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज को सौंपी गई है। सिवाच ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा के लिए सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। ऐसे क्षेत्र जहां लोगों के इक्कट्ठा होने की संभावना है वहां पर भी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। समीपवर्ती जिलों और पंजाब से सटी सभी सीमाओं पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

------------
अंबाला में आज बंद रहेंगे शराब ठेके
डीसी अंबाला शरणदीप कौर ने लोगों से जहां शांति बनाये रखने की अपील की है, वहीं उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को जिला के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया गया है और धारा 144 के तहत 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने तथा किसी प्रकार का अग्नेय अस्त्र व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और डीएसपी शांति समितियों के साथ बैठकें कर रहे है तथा समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग भी लिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि 25 अगस्त को जिला की सीमा में शराब के सभी ठेके बंद करने के साथ-साथ गन हाउस व हथियार के रूप में प्रयोग में आने वाले सामान बेचने की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। पेट्रोल पंपों पर बिना नंबर वाहन, बोतल, कैन व अन्य किसी सामान में खुला पेट्रोल, डीजल बेचने पर भी प्रतिंबध लगाया गया है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद्द करने के साथ-साथ सरकारी संपत्ति की सुरक्षा करने तथा मुख्यालय न छोड़ने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
रेलवे ने रद्द की 26 ट्रेनें
डेरा मुखी मामले में आने वाले फैसले और पैदा हुए हालातों को देखते हुए रेलवे ने 26 ट्रेनों को रद्द किया है। यह ट्रेनें 27 अगस्त तक रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानियां बढने वाली हैं। साथ ही रेलवे ने स्टेशन स्टाफ को भी पूरी तरह से अलर्ट कर दिया है। डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। इसी के मद्देनजर गाड़ी संख्या 19717 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 26 अगस्त तक, 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त तक, 14888 बाडमेर-कालका एक्ससप्रेस 26 अगस्त तक, 14887 कालका-बाडमेर एक्सप्रेस 27 अगस्त तक, 24888/24887 बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर 27 अगस्त तक, 14614/14613 फिरोजपुर-चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस 26 अगस्त तक ट्रेन रद्द रहेंगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14526 श्रीगंगागनर-अंबाला इंटरसिटी 26 अगस्त, 54531 अंबाला-कालका पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54532 कालका-अंबाला पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54303 दिल्ली-कालका पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर 27 अगस्त तक, 74991 अंबाला-अंब-अंदौरा डीईएमयू पैसेंजर 26 अगस्त तक, 74992 अंब अंदौरा-अंबाला डीईएमयू पैसेंजर 27 अगस्त तक, 64563 अंबाला-नंगलडैम एमईएमयू पैसेंजर 26 अगस्त तक, 64564 नंगलडैम-अंबाला एमईएमयू पैसेंजर दिनांक 27 अगस्त तक, 54552 बठिंडा-अंबाला पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54553 अंबाला-धुरी पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54555 धुरी-बठिंडा पैसेंजर 27 अगस्त तक, 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54758 श्रीगंगानगर-अंबाला पैसेंजर 27 अगस्त तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54556 बठिंडा-अंबाला पैसेंजर 26 अगस्त तक, 54557/54558 अंबाला-पटियाला-अंबाला पैसेंजर 27 अगस्त तक, 54551 अंबाला-बठिंडा पैसेंजर 27 अगस्त तक रद्द रहेंगी।
----------------
जिला भर में वाहनों की सघन चेकिंग
डेरा अनुयायियों को पंचकूला पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने जिला भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत कैंट रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग हुई, जबकि हर नाके पर वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान जिस भी व्यक्ति पर डेरा अनुयायी होने का शक रहा, उसे आगे जाने ही नहीं दिया गया। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ बहस भी हुई, लेकिन पुलिस ने समझाकर लोगों को वापस भेजा। कईं लोग आटो, कार सहित अन्य वाहनों से जाने की कोशिशों में लगे रहे। नारायणगढ़ में पुलिस ने वाहनों व यात्रियों के सामान की सघन चेकिंग की, जबकि सिटी में भी पुलिस ने हर वाहन को चेक किया।
--------
उपमंडल स्तर पर सुरक्षा कड़ी
उपमंडल स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांवों में शांति कमेटियों का गठन किया गया है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार इन कमेटियों के संपर्क में हैं और उनके साथ मीटिंग कर रहे हैं। एसडीएम नारायणगढ़ मोनिका गुप्ता ने कहा कि किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। डीएसपी राजबीर सिंह ने कहा कि शांति समिति सदस्य डेरा प्रेमियों से जुड़े तथा उनसे तालमेल रखें व शांति बनाये रखने की अपील करें। बैठक में जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, नायब तहसीलदार सतबीर कौशिक, बीडीपीओ सुमित बख्शी, सुमन कादयान शहजादपुर, नगरपालिका चेयरर्पसन जगदीप कौर, अमित अग्रवाल, देशबंधु जिंदल, डा. राजगोपाल मोदगिल, कुलदीप थामा, अनिल गुप्ता, राजकुमार, रिंकू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार ने कहा कि उपमंडल में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
----------
वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड
सुरक्षा के लिहाज से अंबाला सिटी कोर्ट परिसर में जहां वकील 25 अगस्त को वर्क सस्पेंड रखेंगे, वहीं नारायणगढ़ कोर्ट परिसर में स्थानीय बार में भी वर्क सस्पेंड रहा, जबकि 25 को भी कामकाज नहीं होगा। नारायणगढ़ में वीरवार को सुरक्षा के लिहाज से न्यायिक परिसर व लघु सचिवालय में किसी निजी वाहन के साथ-साथ वकीलों के वाहनों को भी नहीं जाने दिया गया। लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर में केवल न्यायिक, सिविल अधिकारियों या कर्मियों को ही वाहन ले जाने की अनुमति रही।
--------
प्रशासन हर पहलू पर नजर रखे हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। जिला भर में तेरह ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस मामले को देखते हुए जिला भर के शराब ठेके 25 अगस्त को बंद रहेंगे, वहीं जिला भर के स्कूल भी बंद रहेंगे। प्रशासन कानून व्यवस्था बनाये रखने में कोई कोताही नहीं बरतेगा।

- डीसी शरणदीप कौर, डीसी अंबाला
जिला भर में पुलिस अलर्ट पर है, जबकि अतिरिक्त फोर्स भी तैनात है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पंचकूला जाने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं, जबकि पुलिस को मिल रहे इनपुट के आधार पर तैयारियां की गई हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार हैं।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed